दीपिका कक्कड़ का हुआ था मिसकैरेज, एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर शोएब बोले- हर कदम सोच समझकर...

दीपिका कक्कड़ ने पिछले हफ्ते अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे. अब शोएब इब्राहिम ने खुलासा है कि पिछले साल दीपिका प्रेग्नेंट थी, हालांकि कुछ हफ्ते बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया था.

टीवी की पॉपुलर बहू दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. इस न्यूज ने इंटरनेट पर तूफान ला दी. सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे थे. शोएब ने भी अपने ब्लॉग में दीपिका की प्रेग्नेंसी से बारे में खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि दीपिका पिछले साल की शुरुआत में भी प्रेग्नेंट हुई थी, हालांकि कुछ हफ्ते बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया. उस दुख की घड़ी में अम्मी टूट गई थी. इसलिए इस बार हमने तीन महीने पूरे होने के बाद सभी के साथ ये न्यूज शेयर की है.

शोएब ने दीपिका के मां बनने पर की बात

अब शोएब ने अपने ब्लॉग में बात करते हुए कहा कि दीपिका को पिछले साल फरवरी में प्रेग्नेंसी के छठे हफ्ते में मिसकैरेज हो गया था. यही कारण हैं कि इस बार फैंस के बार-बार पूछने पर भी मैंने तीन महीने पूरे होने दिए, तब जाकर प्रेग्नेंसी अनाउंस की, मुझे यकीन है कि आप सभी इसे समझेंगे. सिर्फ हम ही नहीं, कई लोग इससे गुजरते हैं.

दीपिका ने शोएब को ऐसे दी खुशखबरी

जब शोएब से ये पूछा गया कि दीपिका ने उन्हें कब ये खुशखबरी दी थी, जिसपर उन्होंने कहा कि ”जब वह चांदीवली में शूटिंग कर रहे थे, तो दीपिका ने एक फोटो भेजा और कहा कि शोएब देखो, वो उनका प्रेग्नेंसी किट था, जिसमें दो लाइन थे, ये मेरी जिंदगी का सबसे प्यार दिन था. हालांकि मैंने उन्हें ज्यादा खुश होने के लिए मना किया, क्योंकि एक बार हम अपना बच्चा खो चुके हैं. मैंने 15-20 दिन बाद अपनी मां को बताया. दीपिका ने आगे कहा, ‘हम खुश तो थे, लेकिन इतने डरे हुए थे कि उस पल को सेलिब्रेट करने में भी थोड़ी झिझक थी. मुझे इस बात का प्रबल आभास था कि इस बार ऐसा ही होगा. हम इस बार बहुत सावधान थे.

https://www.instagram.com/p/CntvYz8scLP/?hl=en
https://www.instagram.com/p/Cntb4cPP1wO/?hl=en
दीपिका-शोएब ने शेयर की थी फोटो

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों मम्मी-पापा वाली टोपी पहने हुए थे. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “इस खबर को आप सभी के साथ आभार, खुशी, उत्साह और साथ ही घबराहट से भरे दिलों के साथ साझा करना हमारी जिंदगी का ये सबसे खूबसूरत चरण है … हां हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं! ! जल्द ही माता-पिता बनेंगे. #alhamdulillah आपकी सारी दुआएं और प्यार की जरूरत है #shoaika #parentstobe #allahkashukar.” बता दें कि दीपिका और शोएब ससुराल सिमर का के सेट पर मिले थे. साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >