Dipika Kakar के पहले पति का क्या है नाम? क्यों टूटा था दोनों का रिश्ता, देखें तसवीर

दीपिका कक्कड़ एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस है. दीपिका ने कई सीरियल्स में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. एक्ट्रेस ने एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी की है, लेकिन क्या आप उनके पहले पति के बारे में जानते है.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी जगत के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. कपल हाल ही में पैरेंट्स बने है और इन दिनों लगातार लाइमलाइट में बने हुए है. भले ही आज एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है, लेकिन शोएब से पहले उनके लाइफ में कोई और था. दीपिका ने शोएब से पहले रौनक सैमसन नाम के शख्स से शादी रचाई थी. लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और दोनों ने फिर तलाक ले ली.

दीपिका कक्कड़ के पहले पति का नाम है रौनक सैमसन

दीपिका कक्कड़ ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एविएशन लाइन में काम किया था. दीपिका एक एयर होस्टेस थी और इस दौरान ही उन्हें रौनक सैमसन से प्यार हुआ था. रौनक एक पायलट है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2011 में शादी कर ली. हालांकि उनकी मैरिड लाइफ चली नहीं और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया.

दीपिका और रौनक क्यों अलग हुए थे?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका कक्कड़ पति रौनक सैमसन से इसलिए अलग हुई थी कि क्योंकि ये एक अब्यूजिव रिलेननशिप था. वहीं, कई अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की शोएब से बढ़ती नजदीकियां भी उनके तलाक की एक वजह थी. वहीं, रौनक ने पायलट वाली जॉब छोड़ दी है. हालांकि वो अब क्या करते है इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है. रौनक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है.

हाल ही में मां बनी है दीपिका

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने सीरियल ससुराल सिमर का में एक साथ काम किया था. शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और प्यार हो गया. कपल ने साल 2018 में शादी कर ली और अब एक बच्चे के माता-पिता हैं. इन दिनों शोएब सीरियल अजूनी में नजर आ रहे है. शो में वो राजवीर का किरदार निभा रहे है, जिसे अजूनी नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है. शो को दर्शक काफी पसन्द कर रहे है.

Also Read: Dipika Kakar: बेटे को जन्म देने के बाद दीपिका कक्कड़ की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- बेबी की फोटो कब…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >