Dipika Kakar को अचानक हुई ये गंभीर बीमारी, पति शोएब इब्राहिम बोले- रिपोर्ट में कैंसर का…

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. वह ससुराल सिमर का से मशहूर हुईं. शोएब इब्राहिम से शादी करने वाली अभिनेत्री हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आईं थी. अब शोएब इब्राहिम की ओर से शेयर किए गए लेटेस्ट व्लॉग ने दीपिका के सभी फैन्स को चौंका दिया. एक्ट्रेस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं.

Dipika Kakar: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और व्लॉगर दीपिका कक्कड़ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया है. अब दीपिका के फैंस के लिए बुरी खबर है. जी हां उनके पति शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बताया कि उन्हें लीवर ट्यूमर हो गया है. जिससे दीपिका और पूरा परिवार काफी परेशान है.

दीपिका कक्कड़ को हुआ लीवर ट्यूमर

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में बताया, “हमारे डॉक्टर्स ने हमें फिर से आने के लिए कहा और जब हमने उनसे मुलाकात की, तो उन्होंने हमें सीटी स्कैन कराने के लिए कहा और पता चला कि दीपिका के लीवर के बाएं लोब में ट्यूमर है. यह आकार में टेनिस बॉल जितना बड़ा है. यह हमारे लिए काफी चौंकाने वाला था.” उन्होंने बताया कि शुक्र है कि शुरुआती निष्कर्षों में कैंसर कोशिकाओं का संकेत नहीं मिला, लेकिन कुछ टेस्ट के रिजल्ट आने अभी बाकी हैं.

शोएब इब्राहिम को कैंसर का है डर

इस बीच, दीपिका के लीवर से ट्यूमर को निकालने के लिए सर्जरी की जाएगी. शोएब इब्राहिम ने बताया कि डॉक्टरों यह देखेंगे कि सर्जरी कैसे करनी है. उन्होंने कहा, “मुख्य चिंता यह थी कि क्या यह घातक ट्यूमर था. प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि यह कैंसर नहीं है.” दूसरी ओर, दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने भी अपने बेटे रुहान के बारे में चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि छोटा सा बच्चा मां के बिना कैसे रहेगा.

पहलगाम हमले को लेकर खूब दीपिका ने बटोरी सुर्खियां

ससुराल सिमर का स्टार दीपिका कक्कड़ हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद चर्चा में थीं. वह अपने पति शोएब के साथ कश्मीर में थीं और हमले की सुबह घाटी से लौटी थीं. यूट्यूब व्लॉग में दीपिका ने इस एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए कहा, “जब हम दिल्ली पहुंचे, तभी हमें पहलगाम में हुए आतंक के बारे में पता चला.”

यह भी पढ़ें- Anupama: जल्द ही अनुज की जगह ले लेगा राघव, होने लगा उसे अनुपमा से प्यार, माही और आर्यन की होगी शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >