Dipika Kakar: जुड़वां बच्चों की मां बनी दीपिका कक्कड़? शोएब इब्राहिम बोले- बच्चे के आने में…

शोएब इब्राहिम इन दिनों शो अजूनी में नजर आ रहे है. इसके अलावा एक्टर अपने व्लॉग को लेकर चर्चा में रहते है. लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने दीपिका की प्रेग्नेंसी अपडेट पर कई पोर्टल्स द्वारा फैलाई जा रही लगातार अफवाहों के बारे में बात की.

Dipika Kakar Delivery: ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) मां बनने वाली है. दीपिका और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के घर नन्हा मेहमान आने वाला है. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा कि एक्ट्रेस ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. इस खबर से उनके चाहने वाले काफी खुश हो गए. हालांकि शोएब ने बताया कि अभी वो मां नहीं बनी है और ये सिर्फ एक अफवाह है.

दीपिका कक्कड़ बनी मां?

शोएब इब्राहिम इन दिनों शो अजूनी में नजर आ रहे है. इसके अलावा एक्टर अपने व्लॉग को लेकर चर्चा में रहते है. लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने दीपिका की प्रेग्नेंसी अपडेट पर कई पोर्टल्स द्वारा फैलाई जा रही लगातार अफवाहों के बारे में बात की. एक्टर ने कहा, बहुत सारी अफवाहें हैं कि हमें जुड़वां बच्चे हुए है या बच्चा हुआ है. मैं आप सभी के लिए स्पष्ट कर दूं कि जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में बच्चे का जन्म होने वाला है.

शोएब इब्राहिम ने कही ये बात

शोएब इब्राहिम ने आगे बताया, बच्चे के आने में अभी डेढ़ महीना बाकी है. जब तक बच्चा नहीं आएगा तब तक हम आपको अपने व्लॉग या पोस्ट के माध्यम से निश्चित रूप से अपडेट करेंगे, कृपया इन अफवाहों पर विश्वास न करें और हमारे अपडेट की प्रतीक्षा करें.” साथ ही कहा कि, दीपिका अभी घर पर आराम कर रही है.

Also Read: Anupamaa Spoiler: अनुपमा में होगी इस शख्स की धांसू एंट्री, अनुज-अनुपमा को करीब देखकर माया का होगा बुरा हाल
दीपिका कक्कड़ ने जनवरी में प्रेगनेंसी के बारे में बताया

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने जनवरी 2023 में अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस संग शेयर की थी. जब से उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है तब से दीपिका और शोएब को काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है. इस पर एक्टर ने न्यूज 18 Showsha से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि एक व्यक्ति हर किसी को खुश नहीं रख सकता. मुझे लगता है कि हमें उन लोगों की कद्र करनी चाहिए जो हमसे प्यार करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >