Dipika Kakar Cancer: इस खतरनाक कैंसर की शिकार हुई दीपिका कक्कड़, बोली- इस बीमारी से…Video

Dipika Kakar Cancer: टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम की फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूटा है. जी हां उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला है. इस खबर को फैंस संग शेयर करते हुए शोएब टूट गए और आंसू रोकते हुए कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है. दीपिका भी वीडियो में सामने आई. जहां उनकी हालत कुछ ठीक नहीं लग रही थी.

Dipika Kakar Cancer: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन-दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं. जी हां कई वक्त से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. अब उन्होंने अपने पति शोएब इब्राहिम के यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि वह स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं… पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के लिए अस्पताल जाना… और फिर पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है और अब पता चला कि ट्यूमर दूसरे स्टेज का कैंसर है. यह हमारे लिए सबसे कठिन समय रहा है.”

कैंसर होने के बाद भी पॉजिटिव हैं दीपिका कक्कड़

कैंसर होने के बाद भी दीपिका कक्कड़ काफी पॉजिटिव दिखीं. उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह से सकारात्मक हूं और इसका सामना करने और इससे और भी मजबूत होकर बाहर निकलने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं. इंशाअल्लाह! मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है… और आप सभी से मिल रहे प्यार और प्रार्थनाओं के साथ मैं इस बीमारी से जल्दी ही उबर जाऊंगी!” उन्होंने लास्ट में कहा, “इंशाअल्लाह, मुझे दुआओं में याद रखना! ढेर सारा प्यार.”

शोएब इब्राहिम ने पत्नी की तबीयत पर कही ये बात

इधर शोएब इब्राहिम ने कहा, “अल्लाह की कृपा से, अल्हम्दुलिल्लाह, स्कैन रिपोर्ट साफ आई है. वायरस शरीर में कहीं और नहीं फैली हैं, जो कुछ भी है वह ट्यूमर तक ही सीमित है, और एक बार ट्यूमर को हटा दिया जाएगा, जो सबकुछ एकदम ठीक हो जाएगा. अभी तक, डॉक्टर कह रहे हैं कि सब कुछ कंट्रोल में है. हालांकि, आखिरकार, अल्लाह ही जानता है कि भविष्य में क्या होने वाला है.” दीपिका को आखिरी बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में देखा गया था.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >