Dipika Kakar के बेटा बिल्कुल है मां की कार्बन कॉपी, शोएब इब्राहिम बोले- मेरी ये चीज… VIDEO

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में माता-पिता बने हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. अब कपल का बेटा एनआईसीयू से उनके पास आ गया है और रेहान के जन्मदिन पर आखिरकार बेबी बॉय की पहली झलक फैंस को देखने को मिली.

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर इन-दिनों ढेर सारी खुशियां आई हैं. कपल ने बेबी बॉय का स्वागत किया है. हालांकि प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से बेबी को एनआईसीयू में रखा गया था. हालांकि अब अपने लेटेस्ट ब्लॉग में शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया है कि बेबी एकदम ठीक है और अपनी मां के पास वापस आ गया है. उन्होंने बेबी की पहली झलक भी दिखाई और खुलासा किया कि जल्द ही उनका नाम भी पूरी दुनिया को बताएंगे, अभी हम उसे प्यार से छोटू कह रहे हैं.

शोएब इब्राहिम ने दिखायी बेबी की पहली झलक

दरअसल शोएब इब्राहिम का लेटेस्ट ब्लॉग रिहान के बर्थडे से शुरू होता है. दीपिका और एक्टर उन्हें विश करते हैं. तभी दीपि कहती हैं कि रेहान ने मुझे कहा था कि इस बार मैं और छोटू साथ मिलकर केक काटेंगे. तभी शोएब को जब पता चला कि बेबी एनआईसीयू से बाहर आ गया है, तो उन्होंने प्लान बनाया कि रेहान का ये सपना जरूर पूरा करूंगा. वो घर गये और अम्मी-पापा और सबा इब्राहिम को ये खुशखबरी दी. बाद में सभी हॉस्पिटल आये और रेहान ने बेबी बॉय के साथ केक काटा. इसी दौरान वीडियो में थोड़ी सी झलक फैंस को बेबी की देखने को मिली.

दीपिका पर गया है बेबी

सबा इब्राहिम ने बेबी को पहली बार देखकर कहा कि भाई आपका बेटा पूरी दीपिका भाभी पर गया है. शोएब इस बात पर सहमत हुए और कहा कि हां चेहरा पूरा दीपि पर है, लेकिन हरकते भगवान करे मेरे पर जाए. ये बात सुनकर दीपिका हंसने लगी. एक्टर ने ये भी कहा कि अब 2-3 दिन में हमारा छोटू घर आ जाएगा और हमलोग उसकी तैयारी काफी ग्रैंड करने वाले है. वहीं रेहना बेबी को देखकर थोड़ा सा इमोशनल हो गया. उन्होंने इसे अबतक का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया.

दीपिका कक्कड़ इस दिन बनी थी मां

बता दें कि 21 जून, 2023 को, दीपिका कक्कड़ ने बेटे को जन्म दिया था. शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारा बेटा आया है. यह समय से पहले हुई डिलीवरी है, चिंता की कोई बात नहीं है. हमें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखें.” दीपिका ने ‘ससुराल सिमर का’ में शोएब के साथ स्क्रीन शेयर किया था. शो में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. उन्होंने 2018 में शादी कर ली और पांच साल बाद, यह जोड़ा एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए.

Also Read: Dipika Kakar को कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, बेबी बॉय को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस बोले- नाम बता…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >