R. Madhavan Love Story: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता आर. माधवन आज अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने रहना है तेरे दिल में, 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट और कई तमिल फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले माधवन अभिनय नहीं, बल्कि पढ़ाने का काम करते थे. उनकी निजी जिंदगी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने बाद में अपनी ही एक पूर्व छात्रा सरिता बिरजे से शादी की.
R Madhavan met His Wife in Class: क्लास में मिली थी सरिता, और फिर हुआ प्यार
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले आर. माधवन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और पब्लिक स्पीकिंग की क्लास लेते थे. उसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता बिरजे से हुई, जो अपनी कजिन के साथ उनकी क्लास में आई थीं. सरिता एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही थीं और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स सीखना चाहती थीं.
माधवन ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि जब सरिता उनकी छात्रा थीं, तब दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था. कोर्स पूरा होने के बाद सरिता का चयन एयर होस्टेस के रूप में हो गया. नौकरी मिलने की खुशी में उन्होंने माधवन को डिनर पर आमंत्रित किया और यहीं से दोनों की दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया.
Madhavan Dated Sarita For Eight Years: आठ साल तक किया डेट
दोनों ने अपने रिश्ते को समय दिया और करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया. लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. साल 1999 में आर. माधवन और सरिता बिरजे पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए. आर. माधवन और सरिता के बीच लगभग सात साल का उम्र का अंतर है. हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते में भरोसे, सम्मान और समझदारी को सबसे ज्यादा महत्व दिया. यही वजह है कि उनकी शादी को बॉलीवुड की सबसे मजबूत और सफल शादियों में गिना जाता है.
R Madhavan Career: शिक्षक से सुपरस्टार बनने तक का सफर
शिक्षक के रूप में काम करने के बाद माधवन ने मॉडलिंग और टीवी से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही बड़े स्टार बन गए। उनकी पहली बड़ी सफल फिल्मों में अलाईपायुथे शामिल रही। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में रहना है तेरे दिल में से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। आज वह हिंदी और तमिल सिनेमा दोनों के सबसे सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं।
Relationship Based on Trust: सम्मान और भरोसे पर टिका है रिश्ता
आर. माधवन कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी शादी की सबसे बड़ी ताकत आपसी सम्मान और बराबरी का रिश्ता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उनका प्रेम संबंध सरिता के छात्रा रहने के दौरान नहीं, बल्कि उनके कोर्स पूरा होने के बाद शुरू हुआ था. यही वजह है कि उनकी प्रेम कहानी आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है.
हर बॉलीवुड अभिनेता ऐसा नहीं होता जो सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखा. कुछ कलाकार अपनी शानदार एक्टिंग और व्यक्तित्व से लोगों पर ऐसी छाप छोड़ते हैं कि उनका क्रेज समय के साथ भी कम नहीं होता. आर. माधवन ऐसे ही सितारों में शामिल हैं, जिन्हें आज भी फैंस का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है
यह भी पढ़ें: R Madhavan Rejected Movie: ‘3 इडियट्स’ के फरहान कुरैशी ने ठुकराई 5 सुपरहिट फिल्में, देखें लिस्ट
