क्या वॉकर ब्लैंको ने Ananya Panday संग अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल, बर्थडे पोस्ट में लिखा, आई लव यू

Ananya Panday: अनन्या पांडे आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. अब एक्ट्रेस के स्पेशल डे पर उनके रूमर्स बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने एक खूबसूरत पोस्ट किया है. इसके साथ ही अपने प्यार का इजहार भी किया.

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. धीरे-धीरे वह फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली सितारों में से एक बन रही है. उन्होंने 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो लाइगर, गहराइयां, खो गए हम कहां और सीटीआरएल जैसी फिल्मों में दिखाई दी. कॉल मी बे में अनन्या की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था. आज एक्ट्रेस अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. इसी बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने क्यूट बर्थडे विश किया.

क्या अनन्या पांडे वॉकर ब्लैंको को कर रही हैं डेट?

इसी साल खबरें आई कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया है. दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी किया. इसी बीच खबरें आई कि एक्ट्रेस चुपके से अब वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं. हालांकि स्टार्स ने अभी तक इसपर कुछ भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. आज अनन्या पांडे के जन्मदिन पर वॉकर ने एक पोस्ट किया. जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों उन्होंने एक्ट्रेस संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है.

वॉकर ब्लैंको ने अनन्या को इस अंदाज में बर्थडे किया विश

वॉकर ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर अनन्या पांडे की एक प्यारी तस्वीर शेयर की. जिसके बाद उन्हें क्यूट सा बर्थडे विश भी किया. उन्होंने लिखा, ‘बहुत स्पेशल, आई लव यू एनी’. इस पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वॉकर ने अनन्या पांडे संग अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, ”क्या अनन्या अब आदित्य के बाद इसे डेट कर रही हैं.. मुझे यकीन नहीं हो रहा है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अनन्या फिल्मों पर ध्यान दो… डेटिंग पर नहीं.”

कौन है वॉकर ब्लैंको

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या और मॉडल वॉकर ब्लैंको अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक-दूसरे से मिले थे. वहीं से वे अच्छे दोस्त बन गए हैं और अब एक-दूसरे के साथ अच्छा समय भी बिता रहे हैं. हालांकि अनन्या ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. वॉकर ब्लैंको एक मॉडल हैं, जो अब जामनगर में अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा के लिए काम कर रहे हैं.

किन फिल्मों में नजर आएंगी अनन्या पांडे

फिल्मों की बात करें तो अनन्या पांडे अगली बार शंकरा में नजर आने वाली हैं. इसमें अक्षय कुमार और आर माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म सी शकरन नायर केस पर आधारित है. यह करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से समर्थित है. इसके अलावा, अनन्या पांडे की कॉल मी बे का दूसरा सीजन भी आने वाला है.

Also Read: Aishwarya Rai: इंस्टाग्राम पर सिर्फ इस शख्स को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय, आप भी जानें कौन है वो

Also Read: Ananya Panday Birthday: जब स्कूल में बॉडीशेम का शिकार हुईं अनन्या, फिर अपनी इनसिक्योरिटी से बचने के लिए उठाया ये कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >