DID Supermoms 3: हरियाणा की दिहाड़ी मजदूर वर्षा बुमराह ने अपने नाम की ट्राफी, जानें कितना मिला कैश प्राइज

डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 3 में वर्षा बुमराह विजेता बनकर उभरी. वर्षा ने अपनी डांस से सबको इम्प्रेस कर दिया. वर्षा हरियाणा की रहने वाली है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैश प्राइज का वो कैसे इसतेमाल करेगी.

DID Supermoms 3 Winner Varsha Bumra: डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 3 के विनर का नाम सामने आ चुका है. हरियाणा की वर्षा बुमराह (Varsha Bumra) ने सभी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा जमा लिया. ट्रॉफी के साथ-साथ वर्षा साढ़े सात लाख का कैश अपने घर ले गई. शो को होस्ट जय भानुशाली कर रहे थे और इसके जज भाग्यश्री, उर्मिला मातोंडकर और रेमो डिसूजा रहे.

डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 3 की विनर

डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 3 काफी जबरदस्त रहा. फिनाले एपिसोड में रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता और गोविंदा नजर आए. टॉप 6 में अनिला रंजन, अल्पना पांडे, रिद्धि तिवारी, साधना मिश्रा और सादिका खान और वर्षा बुमराह रहे. वर्षा ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको इम्प्रेस कर ट्राफी जीत ली. वहीं, साधना और सादिका को फर्स्ट और सेकेंड रनरअप रही.

जानें कौन है वर्षा बुमराह

वर्षा हरियाणा की रहने वाली है और एक कंस्ट्रक्शन साइट पर दिहाड़ी मजदूर का काम करती है. वर्षा को बचपन से ही डांस करने का शौक था. वो अक्सर अपने घर के आस-पास होने वाले डांस प्रतियोगिता में भाग लेती थी. उनके पति का नाम नितिन है और दोनों का एक पांच साल का बेटा है. वर्षा ने शो के लिए ऑडिशन चंडीगढ़ में दिया था.

कैश प्राइज का क्या करेगी वर्षा?

पिंकविला से बातचीत में वर्षा ने बताया कि वह अपने नकद पुरस्कार का उपयोग अपने बेटे के पढ़ाई के लिए करेगी. उन्होंने कहा, मैं अपने बेटे की शिक्षा के लिए, उसकी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए नकद पुरस्कार का उपयोग करूंगी. साथ ही मैं एक नया घर खरीदना चाहती हूं जैसा कि हम अभी एक छोटे से किराए के कमरे में रह रहे हैं.

डीआईडी सुपरमॉम्स फिनाले में गोविंदा ने रश्मिका मंदाना संग जमकर डांस किया. इसके अलावा रश्मिका ने रेमो डिसूजा के साथ भी डांस किया. नीना गुप्ता ने अपने गान ‘चोली का पीचा क्या है’ में टॉप 6 सुपर मॉम्स के साथ परफॉर्म भी किया. बता दें कि सुपर मॉम्स का पहला सीजन 2013 और दूसरा सीजन 2015 में आया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >