चौधरी असलम से लेकर मेजर इकबाल तक… रियल लाइफ में कैसे हुआ खात्मा? फिल्म से अलग है कहानी

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के कई किरदार असल जिंदगी से इंस्पायर्ड हैं, लेकिन उनकी मौत फिल्म और हकीकत में अलग-अलग हैं. जानिए रहमान बलोच से लेकर मेजर इकबाल तक, किसका अंत कैसे हुआ और फिल्म में कितना सच दिखाया गया है?

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 सिर्फ एक्शन और स्टोरी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने रियल लाइफ इंस्पायर्ड किरदारों के लिए भी चर्चा में है. फिल्म में दिखाए गए कई चेहरे असल जिंदगी से जुड़े हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या उनकी मौत भी फिल्म जैसी ही हुई थी? चलिए आसान भाषा में समझते हैं पूरी कहानी.

रहमान बलोच

सबसे पहले बात करते हैं रहमान बलोच की, जिसका रोल अक्षय खन्ना ने निभाया. फिल्म में उसे प्लानिंग के तहत मार गिराया जाता है, लेकिन असल में 2009 में कराची में पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हुई थी.

चौधरी असलम

वहीं संजय दत्त द्वारा निभाया गया चौधरी असलम का किरदार फिल्म और असल जिंदगी दोनों में लगभग एक जैसा है. फिल्म में जहां कार बम से उनकी मौत दिखाई गई, वहीं 2014 में रियल लाइफ में भी वो सुसाइड कार बॉम्बिंग में मारे गए थे.

जहूर मिस्त्री

जहूर मिस्त्री, जिसे विवेक सिन्हा ने निभाया, फिल्म में “अननोन गनमैन” ऑपरेशन के दौरान मारा जाता है. असल जिंदगी में भी 2023 में कराची में इसी तरह अज्ञात हमलावरों ने उसे खत्म किया था.

जावेद खनानी

जावेद खनानी का किरदार असल में अल्ताफ खनानी से इंस्पायर्ड बताया जाता है. फिल्म में उसे मार दिया जाता है, लेकिन रियल लाइफ में 2015 में उसे गिरफ्तार किया गया था और बाद में जेल से रिहा भी किया गया.

आजम चीमा

आजम चीमा का किरदार, जिसे विनोद थरानी ने निभाया, फिल्म में बम ब्लास्ट में खत्म होता है. हालांकि असल जिंदगी में उसकी मौत को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, सिर्फ हार्ट अटैक की खबरें सामने आई हैं.

साजिद मीर

साजिद मीर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. फिल्म में उसे मार दिया जाता है, लेकिन रियल लाइफ में 2022 में उसके गिरफ्तार होने की खबर आई थी और वह जेल में बताया जाता है.

मेजर इकबाल

आखिर में बात करें मेजर इकबाल की, जिसका रोल अर्जुन रामपाल ने निभाया. फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार उसे मार देता है, लेकिन असल जिंदगी में इलियास कश्मीरी नाम का ये शख्स 2011 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 में काम करने के लिए इस एक्टर ने मुंडवाया सिर, महीनों तक दिए ऑडिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >