Dhanashree Verma को युजवेंद्र चहल ने शादी के दूसरे महीने में ही किया था चीट, राइज एंड फॉल पर छलका दर्द

Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का हाल ही में तलाक हुआ है. उनके रिलेशनशिप में क्या गलत हुआ, इसको जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं. अब कुब्रा सैत के साथ ब्रेकफास्ट टेबल पर धनश्री ने शॉकिंग खुलासा किया है.

Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और डिजिटल क्रिएटर धनश्री वर्मा, इन दिनों अशनीर ग्रोवर की ओर से होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” में धमाल मचा रही हैं. हाल ही में पवन सिंह संग उनकी केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. इसी बीच समय समय पर उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए देखा जाता है. अब उन्होंने एक और शॉकिंग खुलासा किया.

धनश्री वर्मा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

अभिनेत्री कुब्रा सैत के साथ ब्रेकफास्ट टेबल पर धनश्री वर्मा अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात करती नजर आई. उन्होंने सीधे तौर पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम नहीं लिया, लेकिन खुलासा किया कि उनका रिश्ता कब टूटने की कगार पर पहुंच गया था. जब कुब्रा ने पूछा, “आपको अपने रिश्ते में कब एहसास हुआ कि, ‘भाई, ये नहीं चल सकता, ये गलती हो गई है मुझसे?’ धनश्री ने तुंरत जवाब दिया, ‘पहले साल… दूसरे महीने में ही पकड़ लिया.’ यह सुनकर कुब्रा हैरान रह गईं.

तलाक पर क्या बोली थी धनश्री वर्मा

राइज एंड फॉल में ही धनश्री ने यह भी बताया था कि उनका और युजवेंद्र का तलाक आपसी सहमति से हुआ था. उन्होंने कहा, “यह जल्दी हो गया, क्योंकि यह आपसी सहमति से हुआ. इसलिए जब लोग एलिमिनी की बात कहते हैं, तो यह गलत है. अगर मैं इस मैटर पर कुछ नहीं कहती तो तुम कुछ भी कहते रहोगे?” उन्होंने आगे कहा, “मेरे माता-पिता ने मुझे सिर्फ उन्हीं लोगों के सामने अपनी बात समझाना सिखाया है, जिनकी मुझे परवाह है. जो तुम्हें जानते तक नहीं, उन्हें समझाने में समय क्यों बर्बाद करना?” धनश्री और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और इस साल मार्च में उनका तलाक हो गया था.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >