देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर मौनी रॉय तक, टीवी सेलेब्स जिन्हें साल 2022 में मिला प्यार, लिये सात फेरे

साल 2022 टीवी इंडस्ट्री के कुछ कपल के लिए काफी अच्छा रहा. उन्होंने अपने प्यार के साथ सात फेरे लिए. इसमें बिग बॉस 13 फेम देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर ब्रह्मास्त्र ब्यूटी मौनी रॉय तक का नाम शामिल है.

देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने लोनावाला में जिम ट्रेनर शानवाज शेख से रजिस्टर्ड शादी कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी. दोनों कपल की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हुए. देवो लाल सुर्ख साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी.

अफसाना खान

बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान ने इसी साल 20 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज संग शादी की है. उनकी शादी काफी ग्रैंड थी, जिसमें कई रश्मि देसाई, उमर रियाज, हिमांशी खुराना सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे.

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा संग शादी की. दोनों ने गोवा में काफी अलग ढंग से एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. करिश्मा ने वरुण के लिए डांस भी किया था.

मानसी श्रीवास्तव

टीवी अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव, जो नकुल मेहता और सुरभि चंदना संग इश्कबाज सीरियल में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. उन्होंने भी 22 जनवरी को फोटोग्राफर कपिल तेजवानी से शादी की. वेडिंग में श्रेनु पारिख, धीरज धूपर, कुणाल जयसिंह और नेहालक्ष्मी अय्यर सहित कई हस्तियों ने भाग लिया.

मोहित रैना

मोहित रेन ने 1 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड अदिति से शादी कर सबको चौंका दिया था. उनकी शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी. हालांकि कपल अपने वेडिंग आउटफिट में काफी स्मार्ट लग रहे थे.

मौनी रॉय

इस साल की शुरुआत में यानी 22 जनवरी को टीवी की सबसे लोकप्रिय ‘नागिन’ मौनी रॉय ने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी की. दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के बाद दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. मौनी-सूरज की शादी में अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी और आशका गोराडिया सहित कई लोकप्रिय हस्तियां शामिल हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >