Devoleena Bhattacharjee Birthday: गोपी बहू के छिपे टैलेंट के बारे में नहीं जानते होंगे, एक्ट्रेस नहीं, ये बनना चाहती थीं

देवोलीना भट्टाचार्जी को फैंस गोपी बहू के नाम से ज्यादा जानते हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है और इस बारे में उन्होंने खुद फैंस को बताया था. आज उनके जन्मदिन पर आपको उनसे जुड़ी अनुसनी बात बताते हैं.

Devoleena Bhattacharjee Birthday: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है. सीरियल साथ निभाना साथिया शो से देवोलीना को लोकप्रियता मिली और दर्शक उन्हें गोपी बहू के नाम से जानने लगी. एक्ट्रेस कोरियोग्राफर बनने का सपना लेकर मुंबई आयी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. इस साल एक्ट्रेस का बर्थडे काफी खास होने वाला है, क्योंकि वो मां बनने वाली है. आज उनके जन्मदिन पर आपको उनसे जुड़ी अनसुनी बातें बताते हैं.

देवोलीना भट्टाचार्जी किस सपने को लेकर मुंबई आयी थी?

देवोलीना भट्टाचार्जी का सपना कोरियोग्राफर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया. उन्होंने डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सीजन 2’ से अपनी शुरूआत की. ये शो वो जीत नहीं पायी, लेकिन उन्हें शो ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ में एक्टिंग करने का मौका मिला.

किस डांस फॉर्म में माहिर है देवोलीना भट्टाचार्जी?

देवोलीना भट्टाचार्जी एक भरतनाट्यम डांसर है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी डांस वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में कौन सा किरदार निभाया था?

देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का रोल निभाया था. ये किरदार उन्होंने पांच साल तक निभाया था और दर्शकों की फेवरेट बन गई थी.

देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी किससे हुई है?

देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी की है. दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल शादी के बंधन में बंध गए थे.

क्या मां बनने वाली है देवोलीना भट्टाचार्जी?

देवोलीना भट्टाचार्जी मां बनने वाली है. 15 अगस्त को, देवोलीना ने अपने घर पर विशेष पूजा के साथ अपनी प्रेंग्नेंसी की घोषणा की थी. एक्ट्रेस ने अपने पति शहनवाज शेख के साथ फोटोज पोस्ट कर बताया कि वो दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं.

Also Read- Bigg Boss फेम Devoleena Bhattacharjee बनी संस्कारी बहू से बेब, देखें Glamorous Photos

Also Read- Devoleena Bhattacharjee का साड़ी लुक भाया फैंस को, ‘गोपी बहू’ ने स्टाइलिश अंदाज से बनाया दीवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >