'Spirit' विवाद में दीपिका पादुकोण का पहला रिएक्शन, वांगा ब्रदर्स पर साधा निशाना

फिल्म से बाहर होने को लेकर दीपिका पादुकोण पर कई आरोप लगे हैं. अब अभिनेत्री ने सीधे जवाब देने के बजाय वांगा ब्रदर्स की आलोचना करने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है.

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से उनके अलग होने के बाद से ही इस मामले को लेकर कई तरह की बातें सामने आ चुकी हैं. अब इस विवाद में दीपिका की ओर से एक इशारा देखने को मिला है. दरअसल, एक्ट्रेस ने पत्रकार जानवी मनचंदा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है. इस पोस्ट में 'स्पिरिट' विवाद को लेकर वांगा ब्रदर्स की आलोचना की गई थी. पोस्ट में महिलाओं और पुरुष कलाकारों के साथ इंडस्ट्री में होने वाले अलग-अलग व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए.

Deepika Padukone Liked This Post : दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट को किया लाइक

दीपिका ने जिस पोस्ट को लाइक किया, उसमें कहा गया कि अगर कोई पुरुष कलाकार अपनी फीस, प्रॉफिट शेयर या काम के घंटे को लेकर बातचीत करता है तो उसे प्रोफेशनल और अनुशासित कहा जाता है. वहीं, महिला कलाकारों के अपनी शर्तें रखने पर उन्हें मुश्किल कलाकार का तमगा दे दिया जाता है. पोस्ट में यह भी सवाल किया गया कि दीपिका के फिल्म से अलग होने के कई महीनों बाद भी उनके बारे में लगातार चर्चा क्यों हो रही है. पोस्ट में इस पूरे विवाद को सेक्सिज्म, मिसोजिनी और पुरुष अहंकार से जोड़कर आलोचना की गई.

दीपिका पादुकोण के पोस्ट लाइक करने का स्क्रीनशॉट

Pranay Reddy Vanga’s Allegations : प्रणय रेड्डी वांगा ने लगाए आरोप

संदीप रेड्डी वांगा के भाई और 'स्पिरिट' के निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका के फिल्म छोड़ने की वजह पर बात की थी. उन्होंने दावा किया था कि फिल्म को लेकर फीस और शूटिंग शेड्यूल समेत कई मुद्दे थे. प्रणय के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की थी. प्रोडक्शन टीम को लगा कि फिल्म के बजट के हिसाब से यह डील सही नहीं बैठ रही थी.

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण पर लगा ‘स्पिरिट’ की कहानी लीक करने का आरोप, प्रणय रेड्डी के इस दावे से मचा बवाल

Script Leak Allegation : स्क्रिप्ट लीक का भी लगा आरोप

प्रणय रेड्डी वांगा ने यह भी आरोप लगाया था कि जब टीम ने फिल्म के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार करना शुरू किया तो फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारियां बाहर आने लगीं. उन्होंने दावा किया कि दीपिका के साथ फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर चर्चा हुई थी और बाद में ये बातें लीक कर दी गईं. हालांकि, दीपिका पादुकोण ने इन आरोपों पर अब तक कोई सीधा बयान नहीं दिया है. ऐसे में उनकी ओर से पोस्ट को लाइक करना ही इस पूरे विवाद में उनका चर्चित रिएक्शन माना जा रहा है.

'Spirit' in Discussion : 'स्पिरिट' को लेकर लगातार चर्चा

दीपिका पादुकोण के फिल्म से अलग होने के बाद 'स्पिरिट' पहले से ही सुर्खियों में है. अब प्रणय रेड्डी वांगा के आरोपों और दीपिका के इस सोशल मीडिया रिएक्शन ने विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. अब फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या दीपिका पादुकोण आने वाले समय में 'स्पिरिट' विवाद और लगाए गए आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखेंगी या फिर सोशल मीडिया के जरिए ही अपना रुख जाहिर करेंगी.

ये भी पढ़ें: जब दीपिका पादुकोण को भंसाली के ऑफिस की बालकनी से जोर-जोर से देनी पड़ी थी गालियां, क्टिंग कोच ने सुनाया किस्सा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >