Farah Khan ने सेलिब्रिटीज के वर्कआउट वीडियो पर किया था कमेंट, अब दीपिका पादुकोण का आया जवाब

Farah Khan ने सभी सेलिब्रिटीज को वर्कआउट वीडियो शेयर करने पर फटकार लगाई थी. इस पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सितारों के इस वर्कआउट वीडियो को शेयर करना सही बताया है.

कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण ने आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटी तक सभी को घरों में बंद रहने को मजबूर कर दिया है. इस खाली वक्त में कुछ सेलेब्स इंस्टाग्राम पर घर में रहकर वर्कआउट करने के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे. इस पर फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान (Farah Khan) ने सभी सेलिब्रिटीज को वर्कआउट वीडियो शेयर करने पर फटकार लगाई थी. इस पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सितारों के इस वर्कआउट वीडियो को शेयर करना सही बताया है.

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने ने ये बात राजीव मसंद के साथ हैगआउट वीडियो में लाइव नजर आने के बाद कही. दीपिका ने कहा, ‘मुझे पता है कि कई लोगों को ऐसे एक्‍सरसाइज वीडियो से तकलीफ है जो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. पर सही कहूं तो एक्‍सरसाइज वीडियो शेयर करना या फिर एक्‍सरसाइज करना पर वीडियो शेयर नहीं करना, ये सब का मतलब बस यही है कि आप कैसा महसूस करते हैं न कि आप कैसे दिखते हैं.’ उन्होंने ये भी कहा, ‘ये मुझे और रणवीर को ठीक रखता है. इससे हमारा पूरा दिन बन जाता है.’

वहीं, कुछ दिन पहले फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने कहा, “हाय, मैं हूं फराह खान. सब लोग घर पर रहकर वीडियोज बना रहे हैं इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी एक वीडियो बनाऊं. जनहित में जारी किए जा रहे इस वीडियो में मैं ये बता रही हूं कि मेरी ये बहुत विम्रनता से गुजारिश है कि सारे ‘सेलेब्रिटीज’ और ‘स्टार्स’ से कि प्लीज अपने वर्कआउट वीडियोज बनाना बंद करिए. हम पर इन्हें बेहिसाब टैग करना बंद करिए.

फराह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इस वैश्विक आपदा के दौरान आपको अपने फिगर मेनटेन रखने के अलावा कोई और फिक्र करने के लिए नहीं है. लेकिन हम में से कुछ को बल्कि हम में से बहुतों को इस सब के अलावा भी बहुत सारी चीजें चिंता करने के लिए हैं. तो प्लीज हमारे ऊपर रहम कीजिए और आपके वर्कआउट वीडियो बंद कर दीजिए. और अगर आप इन्हें बंद नहीं कर सकते हैं तो प्लीज बुरा मत मानिएगा अगर मैं आपको अनफॉलो कर दूं. सुरक्षित रहिए. बाय’

बता दें कि दीपिका और रणवीर लगातार अपने क्‍वारंटाइन दिनों के वीडियो और तस्‍वीरें शेयर करते रहते हैं. उनके अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कैटरीना कैफ, करण सिंह ग्रोवर, करीना कपूर, सारा अली खान अन्य सितारे भी अपने एक्‍सरसाइज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >