Deepika Kakar: मदद करने वाले शख्स पर ही क्यों भड़की दीपिका कक्कड़? यूजर्स बोले- भलाई का जमाना नहीं रहा

दीपिका कक्कड़ टीवी दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम है. एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस के बर्ताव को देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे. चलिए आपको बताते है पूरा मामला.

Deepika Kakar video: ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. दीपिका का ब्लॉग दीपिका की दुनिया पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आते है. हाल ही में वो अपनी ननद सबा इब्राहिम की शादी को लेकर चर्चा में थी. इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक फैन पर नाराज होते दिख रही है. उनका ऐसा बर्ताव देखकर यूजर्स उनपर भड़क गए.

दीपिका कक्कड़ का पैर फिसला

दरअसल, दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में शामिल हुई. इसमें वो ब्लैक अनारकली सूट में काफी गार्जियस लगी. जब वो फंक्शन से बाहर आने लगी तो उनका पैर अचानक फिसल गया. पैर फिसलते ही उनके साथ चल रहे एक फैन ने उन्हें संभालने की कोशिश की. इसपर एक्ट्रेस नाराज हो गई और उस शख्स से उन्होंने कहा मैं ठीक हूं, मुझे टच मत करो.

https://www.instagram.com/reel/ClWSEHmDb-p/
दीपिका हुई ट्रोल

दीपिका कक्कड़ के चेहरे पर उस शख्स के लिए गुस्सा दिख रहा है. एक्ट्रेस का ये बर्ताव यूजर्स को बिल्कुल पसन्द नहीं आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, ये असली चेहरा है, ब्लॉग में सब सब एक्टिंग करते है अच्छे बनने की. एक अन्य यूजर ने लिखा, वब्लॉग में इतनी अच्छी बनने की कोशिश करती हो और रियल में जो हेल्प करते है उनको ही आंखें दिखाते हो. वाह क्या एटीट्यूट है मैडम. एक औऱ यूजर ने लिखा, भलाई का जमाना नहीं रहा.

Also Read: Sasural Simar Ka फेम दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम को दिया महंगा बर्थडे गिफ्ट, एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट

हाल ही में दीपिका कक्कड़ को दुबई में वंडर मॉम्स अवार्ड्स 2022 से सम्मानित किया गया. फंक्शन में ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखी थी. उनके पति शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस की तसवीर शेयर कर उन्हें मुबारक दिया. तसवीर के साथ उन्होंने लिखा, बहुत-बहुत मुबारक. अल्लाह नजर से बचाए आपको. बहुत सारा प्यार. गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी. जिसके बाद उनके बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गया. साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली.

https://www.instagram.com/p/ClMLpBsLXJq/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >