Dance Deewane 4: करिश्मा कपूर-माधुरी दीक्षित का हुआ डांस फेस ऑफ, VIDEO देख फैंस बोले- अभी भी लगता है…

डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 4 में करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित के बीच डांस फेस-ऑफ होगा. उनके डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं.

Dance Deewane 4: डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 4 इन दिनों टीवी पर धूम मचा रहा है. शो में माधुरी दीक्षित नेने और सुनील शेट्टी बतौर जज की भूमिका निभा रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड की हसीना एक्ट्रेस करिश्मा कपूर शिरकत करने वाली है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करिश्मा और माधुरी एक साथ स्टेज पर डांस करती दिखी. ये प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे.


डांस दीवाने 4 में होगा करिश्मा कपूर-माधुरी दीक्षित का डांस फेस-ऑफ
डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 4 में इस हफ्ते दर्शकों को करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित को साथ में देखने का मौका मिलेगा. दोनों डीवाज अपने डांस फेस-ऑफ के साथ मंच पर आग लगा देंगी. उनको देखकर लगेगा कि 90 का दशक वापस आ गया है. माधुरी और करिश्मा अपने फिल्म दिल तो पागल है के म्यूजिक पर अपना जादू बिखरेंगी. सुनील शेट्टी उनका डांस देखकर कहते हैं, “तब भी आप दोनों के लिए दिल पागल था, और आज भी दिल पागल है.”


सुनील शेट्टी ने की माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की तारीफ
सुनील शेट्टी, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की तारीफ में कहते हैं, हमारी इंडस्ट्री और देश के सबसे महान डांसिंग स्टार्स दोस्तों. होस्ट भारती सिंह ने उनके परफॉर्मेंस के बाद कहा, आज आप दोनों ने हमारी बहुत बड़ी इच्छा पूरी कर दी. उनके फेस-ऑफ को लेकर भारती ने कहा, ये ऐसी मूवी है जो सबकी फेवरेट है, चाहे टीवी पर जितनी बार आए तब भी उतनी शिद्दत से हमलोग देखते है. एक-एक बात बात मुझे याद है. वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इस प्रदर्शन का इंतजार नहीं कर सकता. एक यूजर ने लिखा, करिश्मा मेरी पसंदीदा. इस एपिसोड के लिए बहुत उत्साहित हूं, केवल करिश्मा के लिए देखूंगा. एक यूजर ने लिखा, अभी भी लगता है यंग एंड हीरोइन.

Madhuri Dixit ने लाल रंग के फ्लोरल घाघरे और सफेद टॉप में दिखाई अपनी अदा, Photos Viral

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >