जेडन ने पहली बार मिलते ही निखिल को कह दिया था पापा, दोबारा प्यार होने पर दलजीत कौर ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस और शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने बीते दिनों ब्रिटेन के एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत निखिल पटेल संग अपनी शादी अनाउंस की. अब उन्होंने दोबारा प्यार होने को लेकर बातचीत की है. साथ ही ये भी बताया कि उनके बेटे का कैसा रिएक्शन था.

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर को किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से अच्छी खासी प्रसिद्धि हासिल की. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब हाल ही में अदाकारा ने ब्रिटेन के एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत निखिल पटेल संग अपनी शादी की पुष्टि की है. इससे पहले उन्होंने साल 2009 में शालीन संग शादी की थी और 2013 में एक बदसूरत तलाक की लड़ाई में उलझ गए थे.

जेडन ने निखिल को कहा-पापा

अब दलजीत कौर ने निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधने के बारे में बातचीत की है. अभिनेत्री ने निक के साथ प्यार में पड़ने के बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने बताया कि सितंबर में पहली ही मुलाकात में जब उनके नौ साल के बेटे जेडन ने निखिल को पापा कहकर संबोधित किया तो वह अवाक रह गई…जेडन अपनी उम्र के हिसाब से काफी मैच्योर हैं. मैंने पहले भी डेट किया है, और वह मुझसे पूछते थे कि क्या मैं शादी के लिए लड़के पर विचार कर रही हूं. वह हमेशा एक पिता के लिए तरसता रहा है, लेकिन मुझे यह सुनिश्चित करने की जरूरत थी कि मुझे उसके लिए एक अच्छा पिता और खुद एक अच्छा पति मिले, क्योंकि यह हमारे जीवन का मामला है.

जेडन और निक एक दूसरे को करते हैं प्यार

उन्होंने कहा कि, जब वह कुछ महीने पहले निक से पहली बार मिले थे, तो उन्होंने खुद ही उन्हें पापा कहकर संबोधित किया था. मैं बस निक क्या सोचेगा, यह सोचकर फ्रीज हो गई, क्योंकि तब हमने शादी का फैसला नहीं किया था. निक ने बिना पलक झपकाए उसके साथ खेलना शुरू कर दिया. उस दिन जब जेडन उससे मिले, तो हमें बस इतना पता था कि हम साथ रहना चाहते हैं. निखिल की बेटी अरियाना के अपने संबध के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मुझे अरियाना में इतनी खूबसूरत लड़की होने पर गर्व है. उनकी मां ने उसे इतने अच्छे से पाला है. वह बहुत प्रतिभाशाली है और काफी अच्छा गाती है.

Also Read: Bigg Boss 16 जीतने वाले विनर को नहीं मिलेगी पूरी प्राइज मनी, टैक्स के रूप में देने होंगे इतने पैसे,जानिए सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >