भारत में सुस्त पड़ी फिल्म 'डकैत' की रफ्तार, विदेशों में हो रही नोटों की बारिश

Dacoit Box Office Collection Day 8: आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म 'डकैत' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिल्म को विदेशों में तो बहुत प्यार मिल रहा है, लेकिन भारत में इसकी कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है.

Dacoit Box Office Collection Day 8: मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष की फिल्म ‘डकैत’ एक एक्शन-रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार और बदले की अनोखी कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म का निर्देशन शनेल देव ने किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 8वें दिन भारत में 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 29.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं दुनिया भर में अब तक 46.89 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. विदेशों में भी फिल्म का जादू चल रहा है, जहां इसने 12.60 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. हालांकि भारत में इसकी रफ्तार दिन पर दिन कम होते जा रही है.

जानें पिछले दो दिनों की कमाई का हाल

शुरुआती कुछ दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी, लेकिन पहले हफ्ते के बाद इसकी रफ्तार थोड़ी कम हो गई है. छठे दिन फिल्म ने मात्र 1.55 करोड़ और सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए. भारत के सिनेमाघरों में अभी दर्शकों की भीड़ उतनी ज्यादा नहीं दिख रही है जितनी उम्मीद की गई थी.

फिल्म की कहानी और कलाकार

इस फिल्म को शनेल देव ने डायरेक्ट किया है. इसमें आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. फिल्म में प्यार, बदला और धोखे की कहानी दिखाई गई है. मृणाल और आदिवि के अलावा फिल्म में अनुराग कश्यप और प्रकाश राज जैसे बड़े कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

‘भूत बंगला’ के सामने फीकी पड़ी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘डकैत’ की राह अब आसान नहीं रही, क्योंकि इसका मुकाबला दो बड़ी फिल्मों से हो रहा है. एक तरफ अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज हो गई है, तो दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है. इन दोनों फिल्मों की वजह से ‘डकैत’ को मिलने वाली स्क्रीन्स कम हो गई हैं. जहां ‘धुरंधर 2’ अपने एक्शन के दम पर दर्शकों को खींच रही है, वहीं ‘भूत बंगला’ की कॉमेडी ‘डकैत’ की कमाई पर ब्रेक लगा रही है. अब इन दो धुरंधरों के बीच मृणाल ठाकुर की फिल्म के लिए अपना पैर जमाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

यह भी पढ़ें: क्या सच में धनुष को डेट कर रही हैं मृणाल? एक्ट्रेस ने खुद खोल दिया अपनी पर्सनल लाइफ का राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >