CSK vs GT: नताशा स्टैनकोविक संग पहली बार इस जगह मिले थे हार्दिक पांड्या, जानिए गुजरात के कप्तान की लवस्टोरी

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती है. दोनों की लवस्टोरी काफी प्यारी है. चलिए आपको बताते है दोनों पहली बार कहां मिले थे.

IPL 2023 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज फाइनल मैच होने वाला है. गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले सीजन अपनी टीम को चैंपियन बनाया था. मैच को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है, लेकिन हम आपको उनकी नताशा स्टैनकोविक संग लव स्टोरी के बारे में बताएंगे. नताशा और हार्दिक की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी.

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक की लवस्टोरी

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों पहली बार एक क्लब में मिले और उसके बाद उनकी दोस्ती हो गई. उसके बाद एक्ट्रेस ने क्रिकेटर की फैमिली संग दिवाली मनाई थी. इसके बाद 31 दिसंबर 2019 को हार्दिक ने फैंस को खुशखबरी दी कि दोनों रिलेशनशिप में है. हार्दिक ने नये साल के मौके पर गर्लफ्रेंड नताशा संग सगाई की थी. उसके बाद दोनों ने जनवरी 2020 लॉकडाउन में घर पर ही शादी कर ली थी.

https://www.instagram.com/p/CrQTHLko12G/?hl=en
इस साल फिर से हार्दिक और नताशा ने की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नताशा शादी से पहले ही प्रग्नेंट हो गई थी. इस वजह से हार्दिक और नताशा ने लॉकडाउन में ही शादी कर लिया था. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है. अगस्त्य के साथ कपल अक्सर तसवीरें और फन वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते है. वो बेहद क्यूट और प्यारा है. इसी साल कपल ने राजस्थान में दोबारा से सारे रीति-रिवाजों को पूरा करते हुए सात फेरे लिया था.

https://www.instagram.com/p/CqKeZXttLaB/?hl=en
जानें नताशा के बारे में

गौरतलब है कि नताशा सर्बिया की हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 2013 की फ़िल्म सत्याग्रह के एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था. 2018 में आयी शाहरुख खान की जीरो में नताशा कैमियो रोल में नज़र आयी थीं. 2019 में आयी ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की द बॉड़ी में नताशा ने एक आइटम नंबर किया था. बिग बॉस सीज़न 8 में भी नताशा ने भाग लिया था और वो घर के अंदर एक महीने तक ही रहीं थी.

Also Read: IPL 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में ये बॉलीवुड स्टार्स बिखेरेंगे जलवा, Divine-King मचाएंगे धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >