अवतार के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने की RRR फिल्म की तारीफ, आलिया भट्ट बोली- क्या खूबसूरत सुबह है...

एसएस राजामौली की आरआरआर को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड मिला है. जहां अवतार के डायरेक्ट ने फिल्म की जमकर तारीफ की, ये सब देखकर आलिया भट्ट खुशी से गदगद हो गई.

RRR Critics Choice Awards 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बीते दिनों गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल गाने का खिताब मिला था. इस जीत से सभी स्टारकास्ट खुशी से फूले नहीं समा रहे थे कि अब इसने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. जहां 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में मूवी को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है. हर ओर फिल्म की तारीफ हो रही है, जिसके बाद अवतार 2 के निर्देशक जेम्स कैमरून ने भी स्टारकास्ट की तारीफ की. ये सब सुनकर आलिया भट्ट खुशी से गदगद हो गई.

आलिया भट्ट ने किया ये ट्वीट

अवतार के डायरेक्टर से फिल्म आरआरआर की तारीफ सुनकर सभी स्टारकास्ट बेहद खुश नजर आए. जहां आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्वीट को साझा करते हुए, लिखा, “उफ्फ्फ क्या खूबसूरत सुबह है.” आरआरआर के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, “जेम्स कैमरून आरआरआर की प्रशंसा करते हैं … लव यूयू सिरर @ जिम कैमरून … #RRRMovie.” ऐनी के ट्वीट में लिखा था, “आरआरआर ने सीसीए में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का पुरस्कार जीता है – हर तरह की जागरूकता अधिक लोगों को इसे देखने में मदद करती है! मैंने एस.एस. राजामौली से अपना परिचय कराया और मेरे सहपाठी जिम कैमरून भी इस फिल्म के फैन हैं.”

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड ने दी खुशखबरी

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ट्विटर ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘आरआरआर’ फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई. फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वीडियो में एसएस राजामौली हाथ में ट्राफी लिए दिख रहे है. उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही है. बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी में पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया. तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने स्वर दिया है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब ‘नाचना’ है.

Also Read: Critics Choice Awards: गोल्डन ग्लोब के बाद राजामौली की RRR को मिला एक और अवॉर्ड,बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >