Crew Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड हसीनाओं का दबदबा अब भी जारी, जानें अबतक का कलेक्शन

Crew Box Office Collection: करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म क्रू सिनेमाघरों में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का जबरदस्त प्यार मिला है. आइये जानते हैं इसने अबतक कितना कलेक्शन किया है.

Crew Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बी की लेटेस्ट फिल्म क्रू इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

Crew box office collection

इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी. वहीं वीकेंड तक इसका कलेक्शन 29.5 करोड़ रुपये हो गया. पहले सोमवार को 4.2 करोड़ रुपये और मंगलवार को 3.75 रुपये की कमाई के साथ, आइए जानते हैं कि इसने बुधवार को कितना कलेक्शन किया.

Crew box office collection

सिनेमाघरों में अच्छे ओपनिंग वीकेंड के बाद ‘क्रू’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन स्थिर हो गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार, 3 अप्रैल को 3.25 करोड़ रुपये और जोड़े, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 40.70 करोड़ रुपये हो गया.

Crew box office collection

‘क्रू’ के मेकर्स ने बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि मूवी वर्ल्डवाइड जल्द ही 80 करोड़ के क्लब में शामिल होगी. पांच दिनों में इसने 77.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Read Also- Crew Box Office Collection: क्रू की घटी कमाई, चौथे दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

Crew box office collection

बुधवार को फिल्म को कुल मिलाकर 11.60 फीसदी हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली, जबकि रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक आए. ‘क्रू’ ने 29 मार्च (शुक्रवार) को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ टिकट खिड़की पर अपना सफर शुरू किया. अगले दो दिनों में यह संख्या बढ़ती गई और शनिवार को इसने 9.75 करोड़ रुपये और रविवार को 10.5 करोड़ रुपये कमाए.

Crew box office collection

‘क्रू’ 2019 के बाद करीना की पहली हिट है. उनकी आखिरी रिलीज, ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी और 58.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Kriti sanon

हालांकि, कृति के लिए, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के 80.76 करोड़ रुपये की कमाई के बाद ‘क्रू’ साल की उनकी दूसरी हिट है. तब्बू ने अपनी आखिरी हिट, ‘दृश्यम 2’ 2022 में दी थी. इसमें अजय देवगन भी थे, जिसने 240.54 करोड़ रुपये कमाए.

Read Also- Crew Box Office: बॉक्स ऑफिस पर करीना की फिल्म ‘क्रू’ ने मचाया गदर, अबतक छाप लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >