Crakk OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी विद्युत जामवाल की क्रैक, नोट कर लें तारीख

Crakk OTT Release: विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन स्टारर क्रैक जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो आइये जानते हैं कब और कहां ये रिलीज होगी.

Crakk OTT Release: आदित्य दत्त की ओर से निर्देशित और विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाई नहीं की थी, लेकिन इसे क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला था.

Crakk ott release

अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर अभी तक आपने ये स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म नहीं देखी है, तो आइये जानते हैं कब और कहां इसे एंजॉय कर सकते हैं.

Crakk ott release

एक्शन से भरपूर यह फिल्म सिद्धार्थ दीक्षित उर्फ ​​​​सिद्धू (विद्युत जामवाल) के जानलेवा स्टंट और खेलों के जुनून की कहानी को बताती है. मूवी में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

Crakk ott release

विद्युत जामवाल ने फिल्म की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए इस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, इंडिया की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म के लिए अब डिज्नी+हॉटस्टार का मैदान खुल गया है. देखो क्रैक का घातक एक्शन, 26 अप्रैल से.

Crakk ott release

क्रैक की ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, विद्युत सर थैंक्यू हमें बताने के लिए… हम काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Crakk ott release

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वीकेंड शेड्यूल तय हो गया है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्म काफी एंटरटेनिंग है… मैं पक्का देखने वाला हूं.

Crakk ott release

क्रैक: जीतेगा तो जिएगा 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.आदित्य दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित, यह फिल्म विद्युत जामवाल और अब्बास सैय्यद द्वारा समर्थित है.

Also Read-Article 370 OTT Release Date: यामी गौतम की आर्टिकल 370 इन दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट-टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >