Lockdown में बुक माय शो से नाराज हुए दर्शक, जानिए क्या है वजह

uninstall Bookmyshow बुकमायशो विवादों में फंस गया है. लोग इससे इतने नाराज हो गये कि उन्होंने ट्विटर पर अनइंस्टाल बुकमायशो की मुहिम चला दी.

Coronavirus Lockdown: लेखक, कवि और गीतकार के तौर पर फेमस इंदौर के रहने वाले हुसैन हैदरी को ऑनलाइन शो में बुलाने की पहल पर ऑनलाइन टिकटें बेचने वाली भारतीय कंपनी बुक माय शो (Book my show) इस वक्त सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही है. बताया जाता है कि यूजर्स हुसैन हैदरी को शो में बुलाने से नाराज हैं क्योंकि उनकी छवि हिंदू विरोधी मानी जाती है. दरअसल, कोरोना संक्रमण और खतरे के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन है. ऐसे में कई कलाकार खुद को इंटरनेट पर व्यस्त रखे हुए हैं। इसी क्रम में जब बुक माय शो ने हुसैन हैदरी के लाइव वीडियो को प्रमोट करने को लेकर ट्वीट किया है, लोग नाराज हो गए और इस ऐप को डिलीट करने के लिए हैशटैग #uninstallBookmyshow ट्रेंड करा दिया. सुबह से ही ये हैशटैग टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है.

Also Read: Koki Poochega सीरीज से कोरोना सर्वाइवर से Kartik Aaryan करेंगे बातचीत, फैलाएंगे लोगों के बीच जागरूकता

दरअसल बुक माय शो ने हुसैन हैदरी नाम के एक शख्स को अपने इंस्टाग्राम पर लाइव बुलाकर उसको मंच दिया है. इसके बाद ट्विटर यूजर्स में गुस्सा साफ देखा जा सकता है. इनके कार्यक्रम के बारे में जैसे ही बुकमायशो ने ट्वीट कर लोगो को जानकारी दी, वैसे ही ट्विटर पर लोगों का गुस्सा इस एप्प के लिए उमड़ पड़ा और सोशल मीडिया पर अनइंस्टाल (Uninstall) और #UninstallBookmyshow जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे.

जिसके बाद लोगों को गुस्सा बुकमाय शो पर फूट पड़ा और वो इसका विरोध करना शुरु कर दिये. इसके साथ अनइंस्टाल करने को लेकर ट्वीट भी करने लगे. आप भी देखिये लोगों के ये पोस्ट.

बता दें कि हुसैन हैदरी जो कि एक स्टोरी टेलर और कवि है. लेकिन इनकी पहचान भारत में हिंदू विरोधी स्टेटमेंट देने के लिए जानी जाती है और इसी कारण हुसैन हैदरी विवादों में बने रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >