Coolie vs War 2 First Week Box Office: रजनीकांत या ऋतिक रोशन? पहले हफ्ते में किसकी फिल्म ने मारी बाजी? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में खुले पत्ते

Coolie vs War 2 First Week Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने पहले हफ्ते में जबरदस्त शुरुआत की, लेकिन अब कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. जानें कौन सी फिल्म आगे रही.

Coolie vs War 2 First Week Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सबसे बड़ी टक्कर रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के बीच देखने को मिल रही है. दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हुई थीं और पहले ही दिन से सिनेमाघरों पर छाई हुई हैं. फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और शुरुआती वीकेंड पर दोनों फिल्मों ने शानदार कमाई की. ऐसे में आइए अब बताते हैं कि आखिर किसने जीत हासिल की और कौन सुस्त चल रहा.

कुली की बॉक्स ऑफिस पर धाक

रजनीकांत की ‘कुली’ को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया, लेकिन हफ्ते के अंत तक इसमें गिरावट दर्ज की गई. फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के हिसाब से ज्यादा ग्रोथ नहीं दिखा पाया और अब इसकी कमाई थोड़ी धीमी हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने एक हफ्ते में 229.75 करोड़ का कारोबार किया है.

वॉर 2 की सुस्त रफ्तार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही. फिल्म से जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था. हालांकि, फैंस की अपेक्षाओं पर फिल्म पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई. पहले हफ्ते में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन इसमें भी गिरावट देखी गई. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर ने एक हफ्ते में 204.25 करोड़ की कमाई की है.

कुली वर्सेज वॉर 2 कलेक्शन में गिरावट

खास बात यह है कि दोनों ही बड़े बजट की फिल्मों ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की, लेकिन अब कलेक्शन में लगातार गिरावट हो रही है. ऐसे में कुली और वॉर 2 दोनों ही फिल्मों के लिए अपना बजट रिकवर करना चुनौती भरा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘कुली’ ने आठवें दिन भी बरपाया जलवा, ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट, जानें किसने मारी बाजी और अन्य फिल्मों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >