Coolie: रजनीकांत की फिल्म में कैसा होगा आमिर खान का कैमियो, नागार्जुन बोले- बेहद शानदार…

Coolie: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ में जबरदस्त एक्शन होगा और आमिर खान एक नए लुक में नजर आएंगे, इसका खुलासा खुद नागार्जुन ने हालिया इंटरव्यू में किया. जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट से जुड़ी हर डिटेल.

Coolie: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल निभा रहे हैं, जबकि नागार्जुन मुख्य विलेन के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा आमिर खान का भी एक खास कैमियो इस फिल्म में होगा. हाल ही में एक इंटरव्यू में नागार्जुन ने फिल्म के अपने किरदार और आमिर खान के रोल को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं.

कैसा होगा आमिर और नागार्जुन रोल?

‘मिड-डे’ को दिए गए इंटरव्यू में नागार्जुन ने बताया कि फिल्म में उनके और आमिर खान के बीच कोई सीन नहीं है. उन्होंने कहा, “हम दोनों फिल्म के दो अलग-अलग अध्याय हैं. लेकिन मैंने आमिर का काम देखा है, जो बेहद शानदार है. आप उन्हें एक नए अवतार में देखेंगे.”

नागार्जुन बनेंगे मेन विलेन

नागार्जुन ने यह भी बताया कि वह फिल्म में मुख्य खलनायक साइमन की भूमिका में नजर आएंगे, जिनका आमना-सामना रजनीकांत से होगा. उन्होंने कहा, “मेरे पास रजनी सर के साथ कई एक्शन सीन हैं. यह एक मजेदार और चुनौतीपूर्ण अनुभव था, क्योंकि यह अब तक किए गए काम से बिल्कुल अलग था.”

अब जबकि, फिल्म में नागार्जुन और रजनीकांत के बीच जबरदस्त टकराव और एक्शन सीन होंगे, जो फिल्म का हाईप बढ़ा रहे हैं. हालांकि, नागार्जुन ने फिल्म की कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी सोने की तस्करी और माफिया नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है. यह साफ हो चुका है कि फिल्म लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU) का हिस्सा नहीं होगी.

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘कुली’ में रजनीकांत, नागार्जुन, और आमिर खान के अलावा उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज, सौबिन शाहिर, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे. फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स ने किया है और इसे 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि यह फिल्म ‘वॉर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी.

यह भी पढ़े: Son of Sardaar 2 में संजय दत्त को रिप्लेस करने पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं तनाव में था…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >