जब Lata Mangeshkar ने चैनल हेड को दे दी थी गाली...'दया' ने खोला CID बंद होने का हैरान किस्सा

CID शो टीआरपी की कमी नहीं बल्कि अंदरूनी राजनीति की वजह से बंद हुआ था. सीनियर इंस्पेक्टर दया (दयानंद शेट्टी) ने चैनल-प्रोड्यूसर विवाद और लता मंगेशकर के गुस्से को लेकर किए बड़े खुलासे.

Lata Mangeshkar CID: टीवी का पॉपुलर क्राइम शो ‘CID’ आज भी दर्शकों के बीच खास जगह रखता है. 1998 में शुरू हुआ यह शो करीब दो दशक तक टीवी पर प्रसारित हुआ और 2018 में ऑफ एयर हो गया. इसके बाद 2024 में शो ने नए सीजन के साथ वापसी की और एक बार फिर पुराने किरदारों ने दर्शकों का ध्यान खींचा.

अब शो में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी ने इसके पहली बार बंद होने की असली वजह पर खुलकर बात की है. उन्होंने दावा किया कि शो को किसी कहानी या लोकप्रियता की कमी की वजह से नहीं, बल्कि इंटरनल पॉलिटिक्स और चैनल-प्रोड्यूसर्स के बीच विवाद के कारण बंद किया गया था.

CID Controversy: 2016 से शुरू हुआ था विवाद

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दयानंद शेट्टी ने बताया कि ‘CID’ को बंद करने से जुड़ी परेशानी करीब 2016 में शुरू हुई थी. उनके मुताबिक, चैनल शो के प्रोड्यूसर को बदलना चाहता था, लेकिन कलाकार इस फैसले से सहमत नहीं थे. दयानंद ने कहा कि कलाकारों की प्रोड्यूसर के साथ लंबे समय से अच्छी बॉन्डिंग थी और वे उनके साथ ही काम करना चाहते थे.

">

एक्टर ने यह भी बताया कि उस समय एक और चौंकाने वाली बात सामने आई थी. चैनल ने जब कलाकारों के कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि उन्होंने औपचारिक तौर पर कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया था. दयानंद के मुताबिक, कलाकार इतने लंबे समय से प्रोड्यूसर के भरोसे पर काम कर रहे थे.

CID Was Pulled Off Due To Internal Politics: ‘इंटरनल पॉलिटिक्स की वजह से बंद हुआ CID’: दयानंद शेट्टी 

दयानंद शेट्टी ने साफ शब्दों में कहा कि ‘CID’ का ऑफ एयर होना इंटरनल पॉलिटिक्स का नतीजा था. उन्होंने बताया कि कलाकार चैनल के बजाय प्रोडक्शन टीम के साथ ज्यादा जुड़े हुए थे. इसी वजह से प्रोड्यूसर्स को बदलने की कोशिश का कलाकारों ने विरोध किया.

शो की लोकप्रियता को देखते हुए भी इसका बंद होना दर्शकों के लिए बड़ा झटका था. दयानंद ने कहा कि आज भी ‘CID’ के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं. चैनल की पोस्ट पर लोग शो को दोबारा लाने और पुराने किरदारों को देखने की मांग करते रहे हैं.

Lata Mangeshkar Supported the Team and Faught for CID: लता मंगेशकर ने भी किया था शो का समर्थन

दयानंद शेट्टी ने बातचीत में दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर से जुड़ा एक खास किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर ‘CID’ की बड़ी फैन थीं और शो के कलाकारों को काफी पसंद करती थीं. जब शो बंद हुआ, तो उन्होंने भी इसका विरोध किया था.

दयानंद के मुताबिक, लता मंगेशकर ने शो को बंद किए जाने पर चैनल के अधिकारियों से संपर्क किया था. उन्होंने यहां तक कहा कि लता जी ने अमेरिका में मौजूद चैनल के अधिकारियों को भी फोन कर गाली दे दी थी. उनका सवाल था कि जब वह खुद यह शो देखती हैं और इसे पसंद करती हैं, तो इसे बंद क्यों किया जा रहा है.

CID Returns in 2024: 2024 में हुई थी ‘CID’ की वापसी

‘CID’ ने 1998 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरुआत की थी. शो में एसीपी प्रद्युमन, दया और अभिजीत जैसे किरदारों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. दया का दरवाजा तोड़ने वाला अंदाज तो शो की पहचान बन गया था. 2018 में लगभग दो दशक की यात्रा के बाद शो बंद हो गया था. हालांकि, दर्शकों की लगातार मांग के बीच 2024 में ‘CID’ की वापसी हुई. पुराने चेहरों की मौजूदगी ने शो को फिर से चर्चा में ला दिया.

यह भी पढ़ें: CID Returns: टीवी पर नॉस्टैल्जिया लेकर दोबारा आएगा हिट शो, जानें कब होगा ऑन एयर, कब होगी शूटिंग शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >