CID Season 3: क्या जल्द लौटेगा CID? शो की पूर्वी ने इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया बड़ा हिंट

CID Season 3 की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. जानिए पूरी डिटेल.

CID 3: ‘सीआईडी’ भारतीय टीवी का सबसे आइकॉनिक और लंबे समय तक चलने वाला क्राइम शो रहा है, जिसे आज भी लोग बड़े शौक से याद करते हैं. ACP प्रद्युमन, दया और अभिजीत जैसे किरदारों ने इस शो को घर-घर में फेमस बना दिया था. अब इसी शो के नए सीजन ‘सीआईडी 3’ को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर आए एक नए पोस्ट और पुराने कलाकारों की झलक के बाद फैंस को उम्मीद है कि शो जल्द ही वापसी कर सकता है, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला बड़ा हिंट

एक्ट्रेस अंशा सयद, जो शो में सब-इंस्पेक्टर पूर्वी का किरदार निभाती हैं, उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में लिखा था, ”क्या आप सीजन 3 के लिए तैयार हैं!” इसके साथ कई पुराने CID कलाकार भी नजर आए, जिससे नए सीजन की उम्मीद और बढ़ गई है.

पोस्ट में श्रद्धा मुसाले (डॉ. तारिका), अजय नागरथ (पंकज) और अन्य पुराने कलाकार भी दिखाई दिए.

फैंस के रिएक्शन

CID की अब तक की कहानी

‘सीआईडी’ की शुरुआत साल 1998 में हुई थी और यह भारत के सबसे लंबे चलने वाले क्राइम शोज में से एक बन गया. शिवाजी साटम के निभाए गए एसीपी प्रद्युम्न का किरदार आज भी लोगों के दिल में बसता है. शो के डायलॉग जैसे “दया, दरवाजा तोड़ दो!”आज भी काफी फेमस हैं.

CID 2 का शॉकिंग एंड

सीआईडी के पिछले सीजन ‘CID 2’ का अंत काफी शॉकिंग और इमोशनल था. आखिरी एपिसोड में दया और अभिजीत के बीच टकराव दिखाया गया और दया की मौत वाला सीन सामने आया, जिसने दर्शकों को इमोशनल कर दिया. इस ट्विस्ट के बाद फैंस काफी हैरान रह गए थे और अब जानना चाहते हैं कि कहानी आगे कैसे बढ़ेगी.

CID 3 कब आ सकता है?

अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक CID 3 मई या जून 2026 में आ सकता है. कहा जा रहा है कि शो में फिर से वही सस्पेंस, क्राइम इन्वेस्टिगेशन और टीमवर्क देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Dacoit OTT Release: थिएटर में मिस कर दी? अब OTT पर देखें क्राइम और रोमांस से भरी फिल्म ‘डकैत’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >