Chhorii 2 Release Date: भूतिया सस्पेंस से फिर डराने आई छोरी 2, इस दिन OTT पर होगी रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

Chhorii 2 Release Date: नुसरत भरुचा स्टारर छोरी 2 एक बार फिर दर्शकों को डराने आ गई है. अमेजन प्राइम वीडियो ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस की. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

Chhorii 2 Release Date: नुसरत भरुचा की हॉरर थ्रिलर छोरी 2 एक बार फिर अपने भूतिया सस्पेंस से दर्शकों को डराने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड मूवी की रिलीज डेट अमेजन प्राइम वीडियो ने फाइनली रिवील कर दी है. छोरी 2, 11 अप्रैल को ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है. हॉरर फिल्म साल 2021 की छोरी का सीक्वल है. कहानी एक गर्भवती महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका अजन्मा बच्चा बुरी आत्माओं की ओर से निशाना बनाया जाता है.

कब रिलीज होगी छोरी 2

छोरी 2 प्राइम वीडियो पर 11 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी. विशाल फुरिया की ओर से निर्देशित इस अपकमिंग फिल्म में सोहा अली खान के साथ गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा भी हैं. नुसरत साक्षी की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी. प्राइम वीडियो ने एक्स हैंडल पर छोरी 2 का धांसू टीजर रिलीज किया. इसमें डर और कई अनसुने किस्से देखने को मिल रहे हैं. नुसर�� को हर तरफ आत्माएं दिख रही है और वह एक बच्ची को बचाने में लगी हुई है.

क्या होगी छोरी 2 की कहानी

प्राइम वीडियो ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “एक बार फिर…वो खेत, वो खतरा, वो खौफ #छोरी2ऑनप्राइम, 11 अप्रैल.” छोरी 2 पहले पार्ट की घटनाओं के सात साल बाद की कहानी दिखाती है और इसमें साक्षी अपनी बेटी इशानी के साथ अपने अतीत की भयावहता से दूर शांति से रह रही है. हालांकि, इशानी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जो उसे अंधेरे में रहने के लिए मजबूर करती है, क्योंकि सूरज की रोशनी उसे मार सकती है. चीजें तब बदल जाती हैं, जब इशानी के कमरे में एक भूतिया आकृति दिखाई देती है और वह गायब हो जाती है. साक्षी इशानी को खोजने के लिए भूतिया गांव में वापस जाती है और एक रूप बदलने वाली पुजारिन दासी से मिलती है.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie में सनी देओल के दिल पर दस्तक देने वाली रेजिना कैसेंड्रा कौन है? कभी ‘लेस्‍बियन’ बन मचाया बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >