Chhathi Maiyya: देवोलीना भट्टाचार्जी को शो में इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस, बोलीं- मैंने उनसे परमिशन…

सीरियल छठी मैया में अब देवोलीना भट्टाचार्जी नजर नहीं आएंगी. उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस ने ले ली है. सीरियल में सारा खान, जया भट्टाचार्य, बृंदा दहल अहम किरदार निभाती है.

Chhathi Maiyya: सन नियो के शो छठी मैया की बिटिया दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में छठी मैया के किरदार में देवोलीना भट्टाचार्जी दिखती है. हालांकि अब वह शो से ब्रेक ले रही है और उनकी जगह एक्ट्रेस स्नेहा वाघ नजर आएंगी. देवोलीना प्रेग्नेंट है और स्नेहा अब छठी मैया के रोल में दिखेंगी. जी हां, इसे खुद स्नेहा ने कंफर्म किया है. सीरियल में सारा खान, जया भट्टाचार्य, बृंदा दहल, आशीष दीक्षित भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं.

छठी मैया में अब नजर आएंगे ये एक्ट्रेस

छठी मैया में अब देवोलीना भट्टाचार्जी की जगह स्नेहा वाघ दिखेंगी. स्नेहा ने शो में एंट्री को लेकर कहा, छठी मैया का किरदार निभाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है क्योंकि मैं एक देवी का किरदार निभाना चाहती थी. इसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं. एक्ट्रेस ने कहा, ये कोई रिप्लेसमेंट नहीं है. मैं सिर्फ काम को संभाल रही हूं क्योंकि देवोलीना के लाइफ में एक आशीर्वाद आने वाला है.

स्नेहा वाघ ने देवोलीना से इस बात के लिए ली परमिशन

स्नेहा वाघ ने बताया, जब मुझे इस किरदार के लिए बुलाया गया तो मैंने खुद देवोलीना भट्टाचार्जी को मैसेज किया और उनसे परमिशन ली. उसके बाद ही लुक टेस्ट, मीटिंग्स और बाकी चीज हुई. गौरतलब है कि स्नेहा ने अपने करियर की शुरूआत अधूरी एक कहानी से किया था. उन्होंने 13 साल से मराठी थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था. उन्हें पहचान सीरियल ज्योती और एक वीर की अरदास…वीरा से हुई. वह बिग बॉस मराठी सीजन 3 में नजर आ चुकी है.

Also Read- Bigg Boss 18: टीवी की इस मशहूर बहू ने अविनाश मिश्रा को किया सपोर्ट, तो करण वीर मेहरा-चुम दरांग को लगाई लताड़

Also Read: Bigg Boss 18: ‘मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए…’, शो के दौरान ऐसा क्यों कहा सलमान खान ने?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >