दुल्हन बनीं चंद्रिका दीक्षित का सच आया सामने, दूसरी शादी का मैटर हो गया क्लियर

Chandrika Dixit 2nd Marriage: वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की दूसरी शादी की खबरों पर नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह एक बार फिर दुल्हन लुक में उसी मिस्ट्री मैन के साथ दिख रही है. लेकिन, इस वीडियो से दूसरी शादी का मैटर बिल्कुल क्लियर हो गया है. जानिए क्या है पूरी सच्चाई?

Chandrika Dixit 2nd Marriage: सोशल मीडिया पर ‘वड़ापाव गर्ल’ के नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर, तो कभी वायरल वीडियोज की वजह से वो सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरों ने लोगों को चौंका दिया था, जिनमें वो दुल्हन के लुक में एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं. तस्वीरें देखते ही सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई कि उन्होंने अपने पति युगम गेरा को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली है.

वीडियो की सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद मामला और गरम हो गया था. उनके पति युगम गेरा ने भी तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी थी. लेकिन अब जो सच्चाई सामने आई है, उसने पूरी कहानी ही पलट दी है. दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में उसी मिस्ट्री मैन के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ने वही सेम ड्रेस पहना है और वे दूल्हा-दुल्हन के कपड़े के लिए एड करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो से साफ हो गया है कि शादी की खबरें सिर्फ एक तरह का भ्रम थीं और उन्होंने कोई दूसरी शादी नहीं की थी.

वीडियो ने लोगों को कर दिया कन्फ्यूज

वीडियो में चंद्रिका खुद बता रही हैं कि वो दुल्हन के लिबास में इतनी खूबसूरत क्यों लग रही थीं. इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस हैरान रह गए, क्योंकि पहले ज्यादातर लोगों को सच में लगा था कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. दुल्हन वाले लुक ने लोगों को एक पल के लिए पूरी तरह कन्फ्यूज कर दिया था. अब इस नए वीडियो ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

पति पर लगाई थी धोखे का आरोप

बता दें कि कुछ समय पहले चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कई वीडियो पोस्ट कर कहा था कि उनका पति उन्हें परेशान करता है और किसी और के साथ रिश्ते में है, जबकि वो घर पर बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था. इसी बीच अचानक उनकी दुल्हन वाली तस्वीरें सामने आईं, जिससे लोगों को लगा कि उन्होंने सच में दूसरी शादी कर ली है. लेकिन अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने पूरी कहानी की सच्चाई सामने ला दी है.

यह भी पढ़ें: पति से विवाद के बीच ‘वड़ापाव गर्ल’ ने की कथित तौर पर दूसरी शादी, स्क्रिप्टेड या कुछ और?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >