बस्तर से कान्स तक: चंदन रॉय की फिल्म ‘आरजे बस्तर’ ने बिखेरा जलवा, 79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

Chandan Roy Film RJ Bastar: चंदन रॉय की फिल्म ‘आरजे बस्तर’ को 79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शानदार सराहना मिली। आदिवासी लड़की के संघर्ष और सपनों पर आधारित इस फिल्म ने भावनात्मक कहानी और मजबूत सामाजिक संदेश से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में ग्रामीण भारत की सच्चाई और प्रेरणा को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है।

Chandan Roy Film RJ Bastar: भारत की प्रेरणादायक फिल्म आरजे बस्तर को प्रतिष्ठित 79वें इंटरनेशनल कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार प्रतिक्रिया मिली. फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दुनियाभर से आए दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने इसकी कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और मजबूत संदेश की खूब सराहना की.

निर्देशक मनीष मणिकपुरी और निर्माता पवन कुमार सिंह द्वारा पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी लड़की की संघर्षपूर्ण कहानी को दर्शाती है, जो तमाम मुश्किलों और संसाधनों की कमी के बावजूद रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती है. फिल्म ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की चुनौतियों को बेहद संवेदनशील और वास्तविक तरीके से सामने लाती है.

फिल्म की कहानी ने कान्स में मौजूद दर्शकों को भावुक कर दिया. खासतौर पर ग्रामीण भारत की सच्चाई और “सपने पूरे करने के लिए संघर्ष जरूरी है” जैसे प्रेरणादायक संदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए फिल्म की जमकर तारीफ हुई.

फिल्म में लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत से चर्चित अभिनेता चंदन रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उनके साथ चित्राशी रावत, नेहा साहू, हर्ष राजपूत, संजय महानंद, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, संगीता निषाद, आरती नागरे, अनुनेय शर्मा और आशीष झा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

फिल्म के गानों को मशहूर सिंगर्स शान, कृष्णा बेउरा और अनुराग शर्मा ने अपनी आवाज दी है. फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर पूनम सिंह हैं, जबकि स्वाति मानिकपुरी ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है.

अपने मजबूत सामाजिक संदेश और प्रेरणादायक कहानी के कारण आरजे बस्तर को देश के आदिवासी और ग्रामीण युवाओं की आवाज माना जा रहा है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिली सराहना के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह और बढ़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >