Chand Mera Dil Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में आई तेजी, 2 दिनों में छाप डाले इतने करोड़

Chand Mera Dil Worldwide Collection: ‘चांद मेरा दिल’ का दूसरे दिन का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की इस फिल्म ने अब तक कुल कितना बिजनेस किया है, आइए जानते हैं.

Chand Mera Dil Worldwide Collection: ‘चांद मेरा दिल’ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर लक्ष्य लालवानी की एक नई रोमांटिक फिल्म है, जो शुक्रवार (22 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले दिन फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिली है. फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है और इसे मशहूर प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाया है. फिल्म की कहानी और इसके गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत के अलावा इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है.

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पकड़ी रफ्तार

फिल्मों की कमाई का हिसाब रखने वाली वेबसाइट ‘Sacnilk’ के मुताबिक, रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने भारत में कुल ₹3.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन इस फिल्म के पूरे देश में 4,884 शोज चले.

इस कमाई को मिलाकर, दो दिनों में भारत के अंदर इस फिल्म का कुल ग्रॉसकलेक्शन ₹8.01 करोड़ हो गया है, जबकि कुल नेट कलेक्शन ₹6.75 करोड़ तक पहुंच चुका है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रिलीज हुई है. दूसरे दिन इस फिल्म ने विदेशों से ₹0.50 करोड़ (यानी 50 लाख रुपये) कमाए. इसे जोड़कर विदेशों की कुल कमाई अब तक ₹0.80 करोड़ (80 लाख रुपये) हो चुकी है.

अगर हम भारत और विदेश दोनों की कुल कमाई को एक साथ जोड़ दें, तो ‘चांद मेरा दिल ‘ का दो दिनों का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹8.81 करोड़ हो गया है.

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी बहुत ही इमोशनल है. यह दो ऐसे कॉलेज जाने वाले लड़के और लड़की की कहानी है जो हैदराबाद में पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे से मिलते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है. लेकिन जल्द ही उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आता है जब लड़की शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाती है. वे बच्चे को दुनिया में लाने का फैसला करते हैं और शादी कर लेते हैं.

शादी के बाद उनके रिश्ते में परेशानियां, गुस्सा और तनाव बढ़ने लगता है. एक दिन उनके बीच की बहस इतनी बढ़ जाती है कि बात लड़ाई-झगड़े तक पहुंच जाती है. यही लड़ाई इस फिल्म की कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी फिल्म घूमती है.

यह भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga First Review: ‘मैं वापस आऊंगा’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, इस एक्टर को बताया गया फिल्म का सरप्राइज पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >