Chand Mera Dil First Day Collection: रिलीज से पहले चमकी ‘चांद मेरा दिल’ की किस्मत, ओपनिंग डे पर करेगी तगड़ी कमाई

Chand Mera Dil First Day Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को रिलीज हो रही है. जानिए एडवांस बुकिंग और सस्ते टिकट के दम पर यह फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.

Chand Mera Dil First Day Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब बॉलीवुड एक नई रोमांटिक फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे और नए एक्टर लक्ष्य की फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है. यह रोमांटिक ड्रामा 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

फिल्म के ट्रेलर और गानों को खासकर यंग ऑडियंस और कपल्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इतना ही नहीं, रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार चल रही है, जिससे मेकर्स की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘चांद मेरा दिल’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग लेकर सबको चौंका पाएगी.

एडवांस बुकिंग में दिखा दम

‘चांद मेरा दिल’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े काफी शानदार नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के बड़े सिनेमाघरों (National Chains) में इस फिल्म के अब तक 7,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग की यह रफ्तार देखकर लग रहा है कि यह बहुत जल्द आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के कुल एडवांस टिकटों के आंकड़े (13,000 टिकट) को भी पार कर जाएगी.

पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के अनुसार, ‘चांद मेरा दिल’ पहले दिन भारत में 4 से 6 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग कर सकती है. इस फिल्म को फायदा मिलने की सबसे बड़ी वजह यह है कि कल शुक्रवार को इसके सामने कोई भी दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. इसकी वजह से फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी. अगर यह फिल्म पहले दिन 5 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लेती है, तो यह आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन (4.38 करोड़ रुपये) को आसानी से पीछे छोड़ देगी.

सस्ते टिकट का मिल रहा फायदा

फिल्म की एडवांस बुकिंग बढ़ने की एक बड़ी वजह इसकी स्मार्ट प्राइसिंग स्ट्रेटजी को माना जा रहा है. ओपनिंग डे पर शाम 5 बजे से पहले टिकट की कीमत सिर्फ 149 रुपये रखी गई है. वहीं शाम 5 बजे के बाद टिकट 199 रुपये में मिल रहे हैं. कम कीमत की वजह से ज्यादा लोग थिएटर तक पहुंच रहे हैं.

फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

विवेक सोनी के निर्देशन बमें नी इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य के अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और अंकुर पोद्दार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Dragon: क्या ‘ड्रैगन’ का ‘KGF’ और ‘सालार’ से है कनेक्शन? डायरेक्टर प्रशांत नील ने दिया साफ जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >