Celebrity MasterChef का विनर बने गौरव खन्ना! खबर फैलते ही भड़के तेजस्वी के फैंस, बोले- भेदभाव हुआ है

Celebrity MasterChef के विनर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जसी जानने के बाद कई फैंस खुश हैं तो कई नाराज. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के विनर गौरव खन्ना है. इस खबर के सामने आते ही तेजस्वी के चाहने वालों का गुस्सा फुट पड़ा है.

Celebrity MasterChef इस वक्त जमकर सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इसके हर एपिसोड ट्रेंड कर रहे हैं. अब यह शो अपने अंतिम छोर पर चल रहा है और बहुत जल्द इसे अपना विनर मिलने वाला है, जिसे जानने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं. इस पॉपुलर कुकिंग शो को मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान होस्ट कर रही हैं. वहीं, शो के जज शेफ रणवीर बराड़ और विकास खन्ना हैं.

कबिता सिंह, आयशा जुल्का,अभिजीत सावंत, अर्चना गौतम, दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी और चंदन प्रभाकर जैसे स्टार्स हाल ही में शो से बाहर हो चुके हैं. जबकि तेजस्वी प्रकाश, निक्की तम्बोली, गौरव खन्ना, मिस्टर फैसु और राजीव अदतिया टॉप 5 कंटेस्टेंट के तौर पर उभरे हैं. इस बीच अब शो के विनर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जानकार कुछ लोग काफी खुश हैं तो वहीं, कई लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है.

गौरव खन्ना बने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर?

सोशल मीडिया पर शो की कई बीटीएस वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें तेजस्वी, गौरव, निक्की, फैजू और राजीव को शो के टॉप पांच फाइनलिस्ट को गोल्डन एप्रन पहने हुए देखा गया. इन्हीं में से अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना को इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो का विजेता बताया जा रहा है. उनका यह सफर शुरुआत से ही काफी रोमांचक रहा. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. हालांकि, इसपर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

तेजस्वी प्रकाश के फैंस का फूटा गुस्सा

गौरव खन्ना के शो जीतने की खबर सामने आते ही तेजस्वी के फैंस सोशल मीडिया पर आग बबूला हो गए हैं. साथ ही कई पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वह फेमस हैं इसलिए चैनल ने उन्हें जीता दिया. इन्होंने ऐसा करके उसके लिए नफरत को इनवाइट किया है.’ वहीं, दूसरे ने लिखा- ये भेदभाव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >