Celebrity MasterChef का विनर बनने के बाद गौरव खन्ना का पहला Video आया सामने, बोले- जिद्द ने मुझे…

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का विनर फाइनली मिल गया है. जी हां गौरव खन्ना ने निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. उनकी इस सक्सेस से फैंस काफी ज्यादा खुश और एक्साइटेड हैं. अब एक्टर का विनर बनने का पहला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें इन लोगों की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है.

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का पहला सीजन एक खूबसूरत फिनाले के साथ खत्म हो गया है. आखिरी एपिसोड टॉप 5 फाइनलिस्ट के लिए काफी इमोशनल था, क्योंकि उन्होंने लास्ट टाइम अपनी डिश को प्रेजेंट किया. हालांकि जिस सेलिब्रिटी ने बाजी मारी, वह कोई और नहीं बल्कि गौरव खन्ना हैं. अब जीत के बाद, उनका पहला वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी जर्नी बताते हुए दिख रहे हैं. क्लिप में, एक्टर कहते हैं, “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का पहला सेलिब्रिटी विनर. जैसे शेफ रणवीर एपिसोड्स में कहते हैं, फर्श से अर्श तक का एक सफर है, वो पूरा चक्र हुआ है. रिजेक्ट किए गए खाने से लेकर तारीफ वाले डिश तक जाने का. मैंने कभी हार नहीम मानने की कसम खाई.

उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि घरवालों के आशीर्वाद से, आप लोगों के प्यार से और मेरे भगवान की दया से आखिरकार ट्रॉफी घर ही आ रही है. मेरी मम्मी हमेशा बचपन से, जब से मैं स्कूल जाता था, बोलती थी गौरव तुम बहुत ही जिद्दी बच्चे हो, लेकिन आज देखिये मम्मी वही जिद्द काम आया और जब मैंने अपनी मां को फोन करके बोला कि देखो जिद्द से आज में ट्रॉफी जीत गया, तो वह बहुत खुश हैं.”

यह भी पढ़ें- Jaat vs Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 के ब्लॉकबस्टर आंकड़े के आगे टिकीं जाट, पहले वीकेंड में लड़खड़ाया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >