Celebrity MasterChef: ऐसा क्या हुआ कि मास्टरशेफ के सेट पर रो पड़ी उषा ताई, शेफ विकास ने भी सुनाया अजीब किस्सा

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं. अब नए प्रोमो अभिनेत्री उषा नाडकर्णी रोती हुई दिखाई दे रही है. उन्हें देखकर शेफ विकास ने भी एक दिल दहला देने वाली कहानी सुनाई.

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया. जब अनुभवी अभिनेत्री उषा नाडकर्णी अपने दिवंगत भाई के बारे में बात करते हुए रोती नजर आई. टीजर में, उषा अपने भाई के निधन को याद करती है और कहती है कि वह उसे पल पल महसूस करती है. प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे फराह खान ने अनाउंस किया कि प्रतियोगियों को ‘त्योहारों’ की थीम को ध्यान में रखते हुए एक स्पेशल डिश बनाना होगा. इसके बाद शेफ विकास ने अभिनेत्री उषा से त्योहारों का महत्व पूछा. उसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके भाई का हाल ही में निधन हो गया. शेफ विकास ने फिर बताया कि जब वह न्यूयॉर्क में थे तो उनकी बहन का निधन हो गया. विकास कहते हैं कि उस समय वह कितना असहाय महसूस कर रहे थे. दोनों टूट जाते हैं और एक दूसरे को गले लगा लेते हैं. फैंस दोनों की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”आप दोनों को सलाम है.”

यह भी पढ़ें- Video: महाकुंभ में वायरल हुए ‘फ्लाइओवर बाबा’, लोगों ने कूद-कूदकर लिया आशीर्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >