Celebrity MasterChef में टीवी स्टार्स की हालत हुई टाइट, VIDEO देख आप भी कहेंगे- क्या से क्या हो….

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ 27 जनवरी से शुरू होने वाला है. रियालिटी शो के प्रोमो लगातार आ रहे हैं. अब नया वीडियो सामने आया है. जिसमें सेलिब्रिटी खाना बनाने में बिजी हैं.

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन-दिनों चर्चा में है. यह शो 27 जनवरी से शुरू होने वाला है. रियलिटी शो को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. बीते सीजन में हमने जहां आम लोगों को किचन में देखा था. वहीं इस बार टीवी सेलिब्रिटीज ने पार्टिसिपेट किया है, जो अपना कुकिंग टैलेंट फैंस को दिखाएंगे. प्रोमो और बीटीएस वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. अब मेकर्स की ओर से एक नया वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू कहते हैं कि सबकी हालत टाइट हुई है, क्योंकि इसमें आपको एक अच्छी डिश बनानी है और इसमें कोई कट भी नहीं है. बाद में गौरव खन्ना पर कैमरा रोल करता है, वह कहते हैं कि बहुत टफ है, क्योंकि खाना कभी बनाया नहीं है. तभी फराह खान कहती हैं कि आज आप कितने डिश बना रहे हैं. इसपर वह कहते हैं कि चार-पांच. तब डायरेक्टर और जज कहती हैं कि टीवी में री-टेक्स मिलते हैं, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है, तो आपको अच्छा बनाना ही होगा. फिर शेफ रणवीर बराड़ आते हैं और कहते हैं कि खाना बनाने के लिए पहले सभी एलिमेनट आपको सामने रखने होंगे. लास्ट में प्रोमो में दिखाया जाता है कि गौरव और फैजू अपना डिस लेकर आते हैं और जज खाकर कहते हैं कि इसे कॉन्फिडेंस कहें या ओवर कॉन्फिडेंस. यह सीजन में तेजस्वी प्रकाश, फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू, निक्की तंबोली, राजीव अदतिया, उषा नाडकर्णी, अर्चना गौतम, अभिजीत सावंत, दीपिका कक्कड़, चंदन प्रभाकर, कबिता सिंह और गौरव खन्ना जैसे स्टार्स ने भाग लिया है.

यह भी पढ़ें- Celebrity Masterchef PROMO: ऐसा क्या हुआ कि कुकिंग शो में रोने लगी अर्चना गौतम, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें-Celebrity MasterChef: अनुपमा के अनुज ने बनाया बेस्वाद खाना, फराह खान ने टेस्ट करते ही फेंक दिया, फैंस बोले- ये क्या…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >