Celebrity MasterChef Finale: गौरव खन्ना या तेजस्वी प्रकाश, किसके सिर सजेगा जीत का ताज? टॉप 3 फाइनलिस्ट के नाम, डिटेल्स

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले का दिन आ गया है. फिनाले एपिसोड बहुत खास होने वाला है और इसमें बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर पॉपुलर सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर आएंगे. चलिए आपको बताते हैं फिनाले एपिसोड आप कहां देख सकते हैं.

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ एक पॉपुलर शो है और अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है. ट्राफी किसके नाम होगी, इससे पर्दा बस हटने वाला है. फिनाले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और दर्शक ये जानने के लिए उत्साहित है कि इस सीजन की विजेता ट्रॉफी किसके नाम होगी और आखिरी डिश क्या बनेगी. शो के 5 फाइनलिस्ट कौन है और इसका फिनाले किस दिन और कहां आप देख सकते हैं, इसके बारे में बताते हैं.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का ग्रैंड फिनाले कहां और कब देखें?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का ग्रैंड फिनाले आज रात यानी 11 अप्रैल को रात 8 बजे आएगा. दर्शक इसे सोनी टीवी पर देख सकते हैं. अगर किसी वजह से आप इसे टीवी पर नहीं देख पाए तो आप इसे सोनीलिव पर भी देख सकते हैं.

जानें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट कौन हैं?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टॉप 5 फाइनलिस्ट राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश और फैजल शेख हैं. शो को विकास खन्ना, फराह खान और रणवीर बरार जज करते हैं.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ फिनाले के स्पेशल गेस्ट कौन होंगे?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ फिनाले में स्पेशल गेस्ट में पॉपुलर सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर होंगे. संजीव फिनाले टास्क को जज करेंगे और वह ही विजेता के नाम से पर्दा हटाएंगे.

कौन होगा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का टॉप 3 कंटेस्टेंट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना और निक्की तंबोली टॉप 3 कंटस्टेंट होंगे. हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है. इसके बारे में आज रात को पता चलेगा. राजीव अदातिया और मिस्टर फैसू मास्टरशेफ इंडिया से बाहर हो जाएंगे.

किस कंटेस्टेंट को मिलेगा संजीव कपूर का पर्सनल नंबर?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने अपनी डिश से संजीव कपूर को हैरान कर दिया. प्रोमो में संजीव एक्ट्रेस को अपना कार्ड देते हैं और कहते हैं कि वह कभी भी खाना पकाने या विचारों में मदद की जरूरत होने पर उनसे संपर्क कर सकती है. यह तेजस्वी के लिए बहुत खास था.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >