अभिनेत्री सान्या ठाकुर का राधा रानी लुक, कान्स रेड कार्पेट पर दिखी सनातन संस्कृति की झलक

Sanya Thakur On Cannes Film Festival 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या ठाकुर ने Cannes Film Festival 2026 में राधा रानी के दिव्य स्वरूप में रेड कार्पेट पर खास पहचान बनाई. पारंपरिक भारतीय परिधान और आध्यात्मिक अंदाज के जरिए उन्होंने सनातन संस्कृति, प्रेम और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाया.

Sanya Thakur On Cannes Film Festival 2026 के ग्लैमरस माहौल के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री Sanya Thakur ने अपने बेहद खास और आध्यात्मिक अंदाज़ से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. Super 30 और Spy जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुकी सान्या ठाकुर ने इस बार प्रतिष्ठित इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर राधा रानी का दिव्य स्वरूप धारण कर सनातन संस्कृति का वैश्विक प्रतिनिधित्व किया.

जहां Cannes रेड कार्पेट आमतौर पर हाई-फैशन और लग्ज़री कॉउचर के लिए जाना जाता है, वहीं सान्या ठाकुर ने भारतीय परंपरा, संस्कृति और भक्ति को अपनाकर खुद को सबसे अलग साबित किया. अभिनेत्री ने बेहद खूबसूरत हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला पारंपरिक लहंगा पहना था, जिसमें मिरर वर्क, फ्लोरल डिटेलिंग और भारतीय हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली. उनका पूरा लुक भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शा रहा था.

सान्या के लुक की सबसे खास बात थी उनका राधा रानी प्रेरित स्टाइलिंग अवतार. अभिनेत्री ने अपनी लंबी चोटी को ताज़े फूलों और चमकती सजावटी लाइट्स से सजाया था, जो पवित्रता, शांति और दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक माना जाता है. माथा पट्टी, चूड़ियां, नथ और पारंपरिक आभूषणों ने उनके लुक को और भी अलौकिक बना दिया. हाथ में बांसुरी लिए सान्या ठाकुर ने राधा रानी की दिव्यता को जीवंत कर दिया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सनातन धर्म की आध्यात्मिक सुंदरता को प्रदर्शित किया.

अपने इस खास लुक को लेकर सान्या ठाकुर ने कहा कि उनके लिए Cannes में यह प्रस्तुति केवल फैशन नहीं बल्कि शांति, प्रेम, सकारात्मकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश थी. अभिनेत्री के अनुसार भारतीय आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति दुनिया को जोड़ने की शक्ति रखती है और Cannes जैसा मंच इस संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का सबसे सुंदर माध्यम है.

उनकी यह अनोखी प्रस्तुति सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है. फैन्स और फैशन पेज अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति को इतनी खूबसूरती और गरिमा के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए सराह रहे हैं.

अपने Cannes सफर में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए सान्या ठाकुर ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान भारत पवेलियन में अपने आगामी प्रोजेक्ट “Save The God” का पोस्टर भी लॉन्च किया. इस तरह Cannes 2026 में उनकी मौजूदगी सांस्कृतिक और सिनेमाई दोनों दृष्टिकोण से बेहद खास और प्रभावशाली रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >