2 बार कैंसर से जंग जीतने वाली एंड्रिला शर्मा को आया स्ट्रोक,हालत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर है एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ऐंद्रिला शर्मा की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है. फिलहाल वो वेंटिलेटर पर है. उनके को-स्टार्स से लेकर फैंस हर कोई उनके लिए प्रार्थना कर रहा है.

Aindrila Sharma on Ventilator: टॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा (Aindrila Sharma) के फैंस के लिए बुरी खबर है. एंड्रिला हावड़ा के एक निजी अस्पताल में एडमिट है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मंगलवार की रात अचानक एक्ट्रेस की हालत खराब हो गई और इस समय वो वेंटिलेटर पर है. उनके को-स्टार और उनके चाहने वाले लगातार उनके लिए दुआ कर रहे है.

एंड्रिला शर्मा की तबीयत बिगड़ी

एंड्रिला शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है. ब्लड क्लॉट्स उनके दिमाग में हो गया है. एक्ट्रेस के शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह सुन्न हो गया है. वो वेंटिलेटर पर है और उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है.

फैंस एंड्रिला शर्मा के लिए कर रहे प्रार्थना

एंड्रिला शर्मा की उम्र ज्यादा नहीं है और वो अपने अपने मिड 20s में है. एक्ट्रेस के हालत के बारे में जानकर उनके फैंस काफी परेशान है. वो उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे है. बता दें कि एक्ट्रेस दो बार कैसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग जीत चुकी है. ऐसे में एक बार उनकी खराब तबीयत ने सबको चिंतित कर दिया है.

Also Read: Double XL vs Mili BO Prediction: पहले दिन सोनाक्षी की Double XL या जान्हवी की Mili में कौन मारेगा बाजी?

इन टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है एंड्रिला शर्मा

कैंसर को हराकर एंड्रिला शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की थी. हाल ही में वो जी बांग्ला सिनेमा ओरिजिनल फिल्म ‘भोले बाबा पर करेगा’ में नजर आई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘भागद’ सीरीज में भी दिख चुकी है. उन्होंने दो ओटीटी प्रोजेक्ट किया था. एक्ट्रेस ‘जीबोन ज्योति’, ‘जियो काठी’ जैसे शोज में काम कर चुकी है. बता दें कि एंड्रिला ने Jhumur टीवी शो से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >