Brahmastra 2: शिवा-ईशा के बीच किसकी होगी एंट्री? इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम को लेकर मची सनसनी

अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारियां जोरों पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर फिल्म में 'शिवा' और 'देव' के डबल रोल में दिखेंगे, वहीं 'अमृता' के अहम किरदार के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत जारी है.

Dipika Padukone in Brahmashtra 2: अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. खबरों के मुताबिक फिल्म के अगले पार्ट में एक अहम किरदार के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत चल रही है. वहीं, रणबीर कपूर एक बार फिर अयान मुखर्जी के साथ काम करेंगे. माना जा रहा है कि वह नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 2’ पूरी करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

Ranbir Kapoor in Double Role While Alia Will Play Isha in Brahmashtra 2: रणबीर कपूर और आलिया दिखेंगे  ब्रह्मास्त्र 2 में 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर फिलहाल काम जारी है. उम्मीद है कि रणबीर जनवरी 2027 तक ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे. इसके बाद कुछ समय तैयारी में देने के बाद वह अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.

">

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस बार रणबीर कपूर फिल्म में डबल रोल में नजर आ सकते हैं. वह देव और शिवा दोनों किरदार निभाएंगे. वहीं, आलिया भट्ट भी ईशा के रोल में वापसी करेंगी. यानी दर्शकों को एक बार फिर रणबीर और आलिया की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिल सकती है.

Dipika Padukone to Join Brahmashtra 2: दीपिका पादुकोण निभा सकती हैं अमृता का किरदार

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दीपिका पादुकोण की कास्टिंग को लेकर भी काफी चर्चा है. खबरों के अनुसार, अयान मुखर्जी और उनकी टीम ने अमृता के किरदार के लिए दीपिका से बातचीत शुरू की है. बताया जा रहा है कि यह किरदार ‘अस्त्रावर्स’ की कहानी में बेहद महत्वपूर्ण होगा.

">

मेकर्स इस रोल के लिए ऐसी अभिनेत्री की तलाश में हैं, जो किरदार की गंभीरता और मजबूती को पर्दे पर प्रभावी तरीके से दिखा सके. हालांकि, दीपिका के फिल्म में शामिल होने की अभी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. उनकी कास्टिंग को लेकर अंतिम फैसला फिल्म के शूटिंग शेड्यूल और उनकी उपलब्धता को ध्यान में रखकर लिया जाएगा.

Brahmashtra Story: क्या है ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी?

अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर ने शिवा का किरदार निभाया था. कहानी एक ऐसे युवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी खास शक्तियों और शक्तिशाली अस्त्रों से जुड़े होने का पता चलता है.

">

फिल्म में आलिया भट्ट ने ईशा की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए थे. फिल्म के अंत में देव से जुड़ा रहस्य सामने आया था, जिसने अगले पार्ट की कहानी के लिए आधार तैयार किया.

About Brahmashtra: ब्रह्मास्त्र के बारे में

ब्रह्मास्त्र (Brahmashtra) के जरिए अयान मुखर्जी ने भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक फैंटेसी को जोड़कर एक अलग सिनेमाई यूनिवर्स बनाने की कोशिश की थी. अब ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से इस अस्त्रावर्स को और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। रणबीर का डबल रोल और दीपिका की संभावित एंट्री फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें: Brahmastra Movie Review: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को टक्कर देती है ब्रह्मास्त्र, VFX से भरपूर है फिल्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >