Box Office Report: विजय सेतुपति की महाराजा ने चीन में मचाया गदर, प्री-स्क्रीनिंग में कमाए इतने करोड़

Box Office Report: तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म महाराजा 29 नवंबर को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. प्री-स्क्रीनिंग में मूवी को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. आइये जानते हैं महराजा ने कितने करोड़ कमा लिए हैं.

Box Office Report: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की ब्लॉकबस्टर फिल्म महाराजा चीन में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी प्री-स्क्रीनिंग को पहले ही वहां के सिनेमा प्रमियों से पॉजिटिव रिसपांस मिला है. बॉक्स ऑफिस पर महाराजा की टक्कर हॉलीवुड सीक्वल ग्लेडिएटर II और स्थानीय चीनी फिल्म हर स्टोरी से होने वाली है. ऐसे में आइये जानते हैं साउथ की इस एक्शन फिल्म ने प्री-स्क्रीनिंग ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

प्री-स्क्रीनिंग में विजय सेतुपति की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

चीन में महाराजा 40,000 स्क्रीनों पर रिलीज किया जाना है. फिल्म समीक्षक रमेश बाला के अनुसार, पूरे चीन में चार दिनों की प्री-स्क्रीनिंग में विजय सेतुपति की फिल्म ने 4 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. प्रीव्यू के फर्स्ट डे महाराजा ने 20,000 से अधिक दर्शकों को इम्प्रेस करते हुए 1.09 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसमें भारी उछाल देखा गया और यह बढ़कर 4 करोड़ हो गया.

क्या है महाराजा की कहानी

निथिलन समीनाथन की ओर से निर्देशित महाराजा विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म है. फिल्म जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. महाराजा की कहानी और एक्शन सीन्स दर्शकों को खूब पसंद आए, इसलिए तो ये बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही. फिल्म में कई कलाकार हैं, जिनमें अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास और भारतीराजा शामिल है. फिल्म की कहानी चेन्नई के एक नाई महाराजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने चोरी हुए कूड़ेदान को वापस पाने के लिए एक पुलिस स्टेशन जाता है.

Also Read- Did You Know फिल्म ‘महाराजा’ के लिए पहली पसंद नहीं थे विजय सेतुपति, जानिए कौन था पहले चुना गया कलाकार

Also Read- Maharaja Box Office: थिएटर और OTT पर धमाल मचाने के बाद विजय सेतुपति की फिल्म ने चाइना में मचाया गदर, जानें अब तक की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >