Box Office Report: द साबरमती रिपोर्ट हिट हुई या फ्लॉप, जानें 5 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

Box Office Report: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ धीरे ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. आइये जानते हैं मूवी ने पांचवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

Box Office Report: सिंघम अगेन, भूल भूलैया 3 और कंगुवा से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. एकता कपूर की ओर से निर्मित यह फिल्म 2002 में गोधरा ट्रेन जलाने की घटना के बाद की बैकग्राउंड पर आधारित है. आइये जानते हैं 5 दिनों में मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

साबरमती रिपोर्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक साबरमती रिपोर्ट ने सिनेमाघरों में पांचवें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 8.75 हो गया है. ओपनिंग डे पर विक्रांत मैसी की फिल्म ने 1.25 करोड़ कमाए थे, जो उम्मीद से काफी कम है. हालांकि मूवी को दर्शकों से लेकर स्टार्स तक काफी पसंद कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी साबरमती रिपोर्ट की जमकर तारीफ की थी.

साबरमती रिपोर्ट ने किस दिन की कितनी कमाई की

  • The Sabarmati Report Box Office Collection Day 1- 1.25
  • The Sabarmati Report Box Office Collection Day 2- 2.1
  • The Sabarmati Report Box Office Collection Day 3- 3
  • The Sabarmati Report Box Office Collection Day 4- 1.15
  • The Sabarmati Report Box Office Collection Day 5- 1.25

The Sabarmati Report Total Collection- 8.75

Also Read- The Sabarmati Report Review: विक्रांत मैसी की फिल्म सिनेमाघरों में हिट या फ्लॉप, यहां पढ़ें रिव्यू

Also Read- The Sabarmati Report Teaser: रोंगटे खड़े कर देगा विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर, अब सामने आएगा गोधरा कांड का असली सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >