Box Office Report: मंजुलिका के डर से बाजीराव की बोलती बंद, जानें तीसरे शनिवार को कितनी हुई कमाई

Box Office Report: इस बार की दिवाली दर्शकों के लिए काफी खास थी, क्योंकि सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 थियेटर्स में रिलीज हुई. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आइये जानते हैं तीसरे शनिवार को इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

Box Office Report: अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई. दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले. कॉप ड्रामा और हॉरर कॉमेडी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. आइये जानते हैं तीसरे शनिवार को इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

तीसरे शनिवार को भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन ने की कितनी कमाई

अपने तीसरे शनिवार को भूल भुलैया 3 ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि सिंघम अगेन 3.25 करोड़ रुपये के साथ थोड़ी पीछे रही. रविवार का बिजनेस तय करेगा कि दोनों फिल्में अपने तीसरे हफ्ते के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाएगी. वहीं रूह बाबा, बाजीराव सिंघम को पछाड़ पाएंगे या नहीं. उम्मीद है कि दोनों फिल्में भारत में अपने 300 करोड़ रुपये के बेंचमार्क तक पहुंच जाएंगी.

सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक 1: 173 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक 2: 47.5 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15: 2.75 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16: 3.25 करोड़

सिंघम अगेन की कुल कमाई 226.5 करोड़ रुपये है.

भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला वीक 1: 158.25 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला वीक 2: 58 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15: 4.15 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16: 4.75 करोड़

भूल भुलैया 3 की कुल कमाई 225.15 करोड़ रुपये है.

Also Read- Box Office Report: रूह बाबा ने बाजीराव सिंघम को दी मात, जानें 12वें दिन का कलेक्शन

Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >