Border 2: फिल्म में सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, क्या आपने नोटिस किया?

Border 2: गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले रिलीज हुई बॉर्डर 2 फिल्म ने देशभक्ति के साथ फैंस के इमोशंस को भी छुआ. सनी देओल ने इस फिल्म में अपने पिता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. लोगों को उनका यह तरीका काफी पसंद आया. साथ ही उन्हें भावुक भी कर दिया. पढे़ं पूरी खबर…

Border 2: आज जब गणतंत्र दिवस के माहौल के बीच बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में पहुंची, तो लोगों को वही देशभक्ति का जोश, जंग के दमदार सीन और सनी देओल की गूंजती आवाज की उम्मीद थी. लेकिन फिल्म की शुरुआत में एक ऐसा पल आया, जिसने शोर से ज्यादा दिल को छू लिया. ओपनिंग क्रेडिट्स में सनी देओल के नाम के साथ लिखा दिखा, “Sunny Deol (Dharmendra ji ka beta)”. एक छोटी-सी लाइन, लेकिन इसके पीछे भावनाओं, सम्मान और विरासत की पूरी कहानी छिपी हुई थी. क्या आपने इस सीन को नोटिस किया?

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

यह पल सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं. फैंस ने इसे एक बेटे की ओर से अपने पिता को दी गई खामोश श्रद्धांजलि बताया. ऐसा लगा जैसे सनी देओल बिना कुछ कहे यह जता रहे हों कि वे जो कुछ भी हैं, अपने पिता की वजह से हैं, एक अभिनेता के तौर पर भी और इंसान के तौर पर भी. धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ था. उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक बड़ा सितारा खो दिया, और सनी देओल ने अपना सबसे बड़ा सहारा. 

यूं बनी बॉर्डर फिल्म

सनी देओल अक्सर अपने पिता से मिलने वाली प्रेरणा की बात करते रहे हैं. हाल ही में जैसलमेर में ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च के दौरान भी उन्होंने बचपन की एक याद साझा की, जब उन्होंने धर्मेंद्र की 1964 की वॉर फिल्म ‘हकीकत’ देखी थी. वही फिल्म, वही एहसास, उनके दिल में बस गया और आगे चलकर जे.पी. दत्ता के साथ ‘बॉर्डर’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाने की वजह बना.

बॉर्डर 2 की कहानी

बॉर्डर 2 की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है और इसमें बासंतार की लड़ाई को दिखाया गया है, जो भारतीय सैन्य इतिहास का एक अहम अध्याय है. सनी देओल एक बार फिर गंभीर और असरदार भूमिका में नजर आते हैं. वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार उनके साथ फिल्म को मजबूती देते हैं.

यह भी पढे़ं: Border 2 Memes: फिल्म रिलीज होते ही आई MEMES की बाढ़, जेठालाल वाला सबसे बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >