Border 2 Memes: फिल्म रिलीज होते ही आई MEMES की बाढ़, जेठालाल वाला सबसे बेस्ट

Border 2 Memes: 23 जनवरी को रिलीज हुई देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. युद्ध के सीन और पाकिस्तान पर बने मीम्स ने दर्शकों का खूब हंसाया है. जेठालाल वाले मीम्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. पढे़ं पूरी खबर…

Border 2 Memes: आज यानी 23 जनवरी को लंबे इंतजार के बाद देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज होते ही फिल्म ने बड़े पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक माहौल बना दिया है. दर्शकों में जो एक्साइटमेंट रिलीज से पहले दिख रहा था, वही जोश पहले ही दिन देखने को मिल रहा है.

रीलीज के बाद आई मीम्स की बाढ़

फिल्म के आते ही इंटरनेट पर मीम्स और रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है. बड़ी संख्या में लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसके दमदार सीन व डायलॉग्स को सराह रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर बनाए गए मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. कई मीम्स में फिल्म के युद्ध वाले सीन्स और पंचलाइन के जरिए पाकिस्तान पर तंज कसा गया है, जिसे यूजर्स काफी एन्जॉय कर रहे हैं.

जेठालाल वाला मीम्स जमकर वायरल

“एक अकेला, पूरे पाकिस्तान पर भारी” वाला MEME

फिल्म पर बने मीम्स ने खूब हंसाया

फिल्म के साथ-साथ एक मजेदार मीम भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस मीम में दिखाया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ देखने के बाद पाकिस्तानियों की हालत कैसी होगी. मीम को मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के उस सीन से जोड़ा गया है, जिसमें जेठालाल पाकिस्तान जाते हैं. इस तुलना ने लोगों को खूब हंसाया है और मीम तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉर्डर 2 की कहानी क्या है?

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसे भारत के सबसे अहम युद्धों में गिना जाता है. इसी जंग में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और लगभग 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था. फिल्म इसी ऐतिहासिक जीत और भारतीय जवानों के साहस को बड़े स्केल और इमोशनल अंदाज में पर्दे पर दिखाती है.

यह भी पढ़ें: Border 2 देखने से पहले पढ़ लीजिए First Part की पूरी कहानी, वरना मिस हो जाएगा असली इमोशन

यहां देखें बॉर्डर 2 का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >