Border 2 के सेट से सह-निर्माता ने शेयर की BTS फोटो, जंग के टैंकर देख फैंस बोले- सनी देओल गर्दा…

Border 2: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. मूवी 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. अब सह-निर्माता ने सेट से एक फोटो शेयर की है.

Border 2: फैंस सनी देओल स्टारर वॉर-ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म में भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को फाइनल कर लिया है. अब, हाल ही में, फिल्म के सह-निर्माता बिनॉय गांधी ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मूवी के सेट से बीटीएस फोटो शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया.

बॉर्डर 2 के सेट से ये फोटो हुई वायरल

बिनॉय गांधी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉर्डर 2 के सेट से एक तस्वीर शेयर की. इसमें एक बड़ा सा फील्ड देखा जा सकता है. जिसके सेंटर में बड़े-बड़े युद्ध टैंकर रखे हुए है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “ऑफिस में एक नॉर्मल डे है!! @निधिदत्ताऑफिशियल केवल आपके लिए! #बॉर्डर2 #रेकी #इंडिया #आर्मी #नेशनफर्स्ट #प्रोड्यूसरलाइफ #इंडिया की #सबसे बड़ी #वॉर #फिल्म.”

बॉर्डर की बीटीएस फोटो पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

बॉर्डर की बीटीएस फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई. फैंस एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”वाह, यह सुपर कूल शॉट है…. क्या एक्सपीरियंस है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सनी देओल की झलक कब देखने को मिलेगी. उनकी कुछ क्लिप्स दिखा दो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सदी की ब्लॉकबस्टर आ रही है. बॉर्डर 2.”

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2

अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित बॉर्डर 2, 1997 में रिलीज हुई फिल्म की अगली कड़ी है. हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस की. सनी देओल अभिनीत यह फिल्म डेढ़ साल बाद 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. वीडियो में सनी कहते हैं, “27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा. उसके वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है. वादा करो कि वह वापस आएंगे. उस वादे को पूरा करने के लिए, भारत की मिट्टी को सलाम करने के लिए, वह आ रहे हैं.”

Read Also- Border 2: निधि दत्ता ने रिवील कर दी सनी देओल की फिल्म की कहानी, कहा- ये गदर 2 की तरह की ब्लॉकबस्टर…

Read Also- Border 2 में सनी देओल के बाद इस एक्टर की हुई एंट्री, धांसू टीजर शेयर कर बोले- धरती मां जब बुलाती है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >