Border 2: सनी देओल की फिल्म में अब इस एक्टर की हुई एंट्री, फैंस बोले- गदर 2 की तरह सुपरहिट..

Border 2: सनी देओल की बॉर्डर 2 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फैंस गदर 2 एक्टर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखना चाहते हैं. बीते दिनों जहां फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसाझ की एंट्री हुई थी. वहीं अब एक और पॉपुलर एक्टर लीग में शामिल हो गए हैं.

Border 2: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस सनी देओल की बॉर्डर 2 का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. मूवी 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी. मेकर्स ने को ‘बॉर्डर’ के 27 साल पूरे होने पर सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी. बीते दिनों सनी पाजी के साथ फौजी के रूप में वरुण धवन और दिलजीत दोसाझ को पेश किया गया था. अब एक और एक्टर की एंट्री हुई है.

बॉर्डर 2 में कौन से नए एक्टर की हुई एंट्री

बॉर्डर 2 को सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की एंट्री हुई है. उन्हें तारा सुतारिया के साथ तड़प में देखा गया था. जहां उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था. सनी देओल ने फिल्म का एक टीजर शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में संदेशे आते हैं, बज रहे हैं. वहीं अहान के वॉयसओवर में कहा जाता है, जिसे पार नहीं कर पाते हैं दुश्मन, वो न तो कोई लकीर है, न दीवार और न ही घाई. और क्या है ये बॉर्डर, बस फौजी और उसके भाई हैं.

बॉर्डर 2 में शामिल होने पर क्या बोले अहान शेट्टी

इसी के कैप्शन में लिखा, #Border2 की बटालियन में फौजी @ahan.shetty का स्वागत है. अहान ने कमेंट करते हुए लिखा, ”आपके साथ खड़ा होना सम्मान की बात है @iamsunnydeol सर. फैंस सुनील शेट्टी के बेटे की एंट्री से काफी खुश है.” एक यूजर ने लिखा, ”संवाद अदायगी और बाबा का आभा स्तर से ऊपर है,,, सचमुच दिलचस्प टीजर, आगे देखिये! #अहान शेट्टी #बॉर्डर2.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बॉर्डर 2 गदर जैसी सुपरहिट होगी.. थियेटर्स हाउसफुल जाएंगे.”

वरुण धवन की कुछ इस तरह हुई थी एंट्री

पिछले महीने, सनी ने वरुण धवन का फिल्म में स्वागत करने के लिए एक ऐसा ही वीडियो जारी किया था. क्लिप की शुरुआत मूल ‘बॉर्डर’ फिल्म के पुराने जमाने के अंशों के साथ हुई, जिसमें ‘संदेशे आते हैं’ बज रहा था. बाद में वरुण का वॉयसओवर आता है, जिसमें वह कहते हैं, “दुश्मन की हर गोली से, जय हिंद बोल के टकराता हूं। जब धरती मां बुलाती है, सब छोड़ के आता हूं. हिंदुस्तान का फौजी हूं मैं.”

क्या थी बॉर्डर की कहानी

बॉर्डर 2‘ का निर्देशन अनुराग सिंह की ओर से किया जाने वाला है, जो अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘केसरी’ (2019) में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं. फिल्म जे.पी. दत्ता की 1997 की प्रतिष्ठित ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के नक्शेकदम पर है, जिसमें सनी देओल भी थे. 1971 के लोंगेवाला युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित मूल फिल्म में भारतीय सैनिकों की एक छोटी बटालियन को एक बड़े पाकिस्तानी स्ट्राइक फोर्स के खिलाफ बचाव करते हुए दिखाया गया था.

Also Read-Border 2 को लेकर आया अपडेट, सनी देओल की मूवी को रियलिस्टिक बनाने के लिए निर्देशक करेंगे ये काम

Also Read- Border 2 के सेट से सह-निर्माता ने शेयर की BTS फोटो, जंग के टैंकर देख फैंस बोले- सनी देओल गर्दा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >