Badshah Club Blast: बादशाह के क्लब के बाहर हुआ बम धमाका, CCTV फुटेज आया सामने

Badshah Club Blast: चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां रैपर बादशाह के रेस्टोरेंट के बाहर ब्लास्ट किसी शख्स ने ब्लास्ट किया है. सोशल मीडिया पर घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया.

Badshah Club Blast: चंडीगढ़ में आज कम तीव्रता के दो विस्फोट हुए हैं, जिनमें से एक रैपर बादशाह के क्लब के करीब हुआ. सिंगर पॉपुलर क्लब सेविले के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में सुबह 3 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट के बीच दो विस्फोट हुए. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन एक रेस्टोरेंट का शीशा टूट गया है.

चंडीगढ़ में हुए दो बम विस्फोट

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक व्यक्ति क्लबों पर देसी बम फेंकता और भागता हुआ दिखाई दे रहा है. इस विस्फोट से नाइट क्लब के सामने वाले ऐरिये को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं घटना के बारे में अभी तक बादशाह की ओर से कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं कहा गया है.

विस्फोट को लेकर क्या बोले रेस्टोरेंट के लोग

जिस रेस्टोरेंट के बाहर विस्फोट हुआ, उनमें से एक कर्मचारी ने एएनआई को कहा, ”एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनकर हम बाहर आए. दरवाजे के शीशे टूट गए, जिसके बाद हमने पुलिस से शिकायत की. जब धमाका हुआ तो रेस्टोरेंट के अंदर 7-8 कर्मचारी मौजूद थे. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >